जालंधर: मेयर और कमिश्नर के नाम पर 3 बिल्डिंग मालिकों से 18 लाख की वसूली! पढ़ें सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 618 शब्द|📅 06 Jan 2022

जालंधर: मेयर और कमिश्नर के नाम पर 3 बिल्डिंग मालिकों से 18 लाख की वसूली! पढ़ें सनसनीखेज आरोप

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा और मेयर जगदीश राजा के नाम पर लाखों रुपए की रिश्वत उगाही का खेल चल रहा है। इस खेल में नगर निगम के कुछ अफसर और कांग्रेस के कुछ नेताओं का नाम शामिल है। मामला अशोक नगर और शहनाई पैलेस से बस्ती शेख रोड पर बन रहे अवैध शोरूम की इमारतों का है। इसमें तो एक इमारत का कुछ दिनों पहले काम रुकवा कर सील भी लगाई गई थी, लेकिन अब सूत्र बता रहे हैं कि तीनों इमारतों की एवज में 18 लाख रुपए की रिश्ववत वसूली गई है।

जालंधर शहर में अवैध रूप से कामर्शियल इमारतों का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है। ऐसे ही तीन कामर्शियल इमारतों की निर्माण बगैर नक्शा और सीएलयू के हो रहे हैं। ये इमारतें अशोक नगर और शहनाई पैलेस से बस्ती शेख रोड पर बन रही हैं। इन अवैध इमारतों के मालिकों ने एक नहीं, बल्कि तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बना रहे हैं। जिससे नगर निगम के राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

रिश्वत उगाही करने वाला एक गैंग निगम में सक्रिय

सूत्र बता रहे हैं कि मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर करणेश  शर्मा के नाम पर रिश्वत उगाही करने वाला एक गैंग निगम में सक्रिय है। इस गैंग में निगम के बिल्डिंग ब्रांच के कुछ सेवादार, कुछ कर्मचारी और अफसर शामिल हैं। यही नहीं, इस गैंग के साथ एक आरटीआई एक्टिविस्ट की भी सांठगांठ है। जिससे ये गैंग इमारतों की शिकायत करवाता है और फिर आरटीआई डलवाता है। उसके बाद रिश्वत और मोलभाव शुरू होती है।

जालंधर: मेयर और कमिश्नर के नाम पर 3 बिल्डिंग मालिकों से 18 लाख की वसूली! पढ़ें सनसनीखेज आरोप

निगम के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरटीआई डालने के बाद निगम का गैंग संबंधित बिल्डिंग मालिक को आरटीआई एक्टिविस्ट का नाम और नंबर देकर बात करने को कहता है, फिर बिल्डिंग मालिक से पहले आरटीआई एक्टिविस्ट को पैसा दिलाया जाता है, उसके बाद निगम का यह गैंग रिश्वत उगाही करता है।

जालंधर: मेयर और कमिश्नर के नाम पर 3 बिल्डिंग मालिकों से 18 लाख की वसूली! पढ़ें सनसनीखेज आरोप

निगम के खजाने को लाखों रुपए का नुकसान हुआ

शहनाई पैलेस से बस्ती शेख रोड, एसबीआई एटीएम के साथ नाजायज रूप से कामर्शियल इमारत में यही खेल हुआ है। पता चला है कि तीन इमारतों से करीब 18 लाख रुपए की उगाही की गई है। जानकारी के मुताबिक अशोक नगर में घई बैकरी व शुक्ला डेयरी के साथ अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बन रह है। इसके साथ ही यहां बड़ा शोरूम बनाया जा रहा है। शहनाई पैलेस से बस्ती शेख रोड पर दो बड़े शोरूम बिना किसी नक्शे के बन रहे हैं। जिससे निगम के खजाने को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

जालंधर: मेयर और कमिश्नर के नाम पर 3 बिल्डिंग मालिकों से 18 लाख की वसूली! पढ़ें सनसनीखेज आरोप

इस संबंध में मेयर जगदीश राजा ने कहा है कि अगर बिल्डिंग ब्रांच के किसी सेवादार, मुलाजिम व अफसर की भूमिका पाई गई तो सीधे तौर पर बड़ी कार्ऱवाई होगी। उन्होंने कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिए जो लोग हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, इस संबंध में जब कमिश्नर करणेश शर्मा से बात करनी चाही तो उन्होंने अपना फोन नहीं रिसीव किया।

इन तीनों इमारतों के शिकायतकर्ता राजकुमार शर्मा ने सनसनखेज आरोप लगाए हैं। राजकुमार के मुताबिक शिकायत के बाद एक अफसर ने बिल्डिंग मालिकों से फोन करवाना शुरू कर दिया। बिल्डिंग मालिकों ने ही बताया कि वे तीनों इमारतों को बनाने की एवज में 18 लाख रुपए दे चुके हैं। जिन्हें पैसा दिया गया, उन्होंने मेयर और कमिश्नर के नाम पर पैसा लिया है।

जालंधर: मेयर और कमिश्नर के नाम पर 3 बिल्डिंग मालिकों से 18 लाख की वसूली! पढ़ें सनसनीखेज आरोप

उधर, एटीपी वजीर राज ने कहा है कि इसकी चेकिंग की जाएगी। सूत्र बता रहे हैं कि ये तीनों इमारतें अवैध हैं। इस पर कार्रवाई के लिए एमटीपी मेहरबान सिंह से परमीशन मांगी गई थी, लेकिन इन तीनों इमारतों पर कार्रवाई के लिए अभी तक एमटीपी ने अनुमति नहीं दी है। उधर, इस संबंध में एमटीपी मेहरबान सिंह ने कहा कि इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब की गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *