पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा, 7 चरणों में होंगे चुनाव, चुनाव आचार संहिता लागू, रैली, रोड शो और पदयात्रा पर रोक, 10 मार्च को आएंगे रिजल्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 519 शब्द|📅 08 Jan 2022

पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा, 7 चरणों में होंगे चुनाव, चुनाव आचार संहिता लागू, रैली, रोड शो और पदयात्रा पर रोक, 10 मार्च को आएंगे रिजल्ट

डेली संवाद, नई दिल्ली
पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने कहा कि पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। कुछ तैयारियां भी की गई हैं। हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी।

कुल 690 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव, यूपी की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 सीटों पर होंगे चुनाव। चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता इस बार चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं। सभी राज्यों में चुनाव कुल 7 चरणों में होंगे।

उन्होंने कहा कि 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। 11.04 लाख महिलाएं पहली बार मतदान करेंगी। 2.15 लाख मतदान केंद्र होंगे। हर मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1250 वोटर ही होंगे। हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला स्टाफ के जिम्मे होगा। 690 निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे 1620 मतदान केंद्र होंगे। 900 ऑब्जर्वर चुनाव पर नजर रखेंगे। पैसे के दुरुपयोग पर जीरो टॉलरेंस।

रैली, रोड शो और पदयात्रा की अनुमति नहीं

डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी। घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति। जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी।

पंजाब में 14 फरवरी को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक सात चरणों में होंगे पांच राज्यों में चुनाव। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी। पंजाब में 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

इन प्रदेशों में होंगे चुनाव

पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा, 7 चरणों में होंगे चुनाव, चुनाव आचार संहिता लागू, रैली, रोड शो और पदयात्रा पर रोक, 10 मार्च को आएंगे रिजल्ट

उधर, पंजाब के 117 सीटों के चुनाव के लिए इस बार अकाली दल बसपा के साथ गठजोड़ कर लिया है। भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा के पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी लगातार पंजाब में कैंपेन चला रही है।

ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा

उम्मीदवारों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अखबारों, टीवी चैनलों पर प्रचार अभियान की अवधि के दौरान तीन बार अपने खिलाफ लंबित मुकदमों की जानकारी देनी होगी। राजनीतिक दलों को भी यह बताना होगा कि ऐसी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को उन्होंने क्यों चुना है। ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर भी उपलब्ध होगी।

पंजाब के डीजीपी बदले गए

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के डीजीपी को बदल दिया गया है। वीरेश कुमार भवरा पंजाब के नया डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। वे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की जगह लेंगे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *