Assembly Election 2022: पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में कब होंगे चुनाव, कब शुरू होगा नामांकन, कब पड़ेगा वोट, पढ़ें सबकुछ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 08 Jan 2022

Assembly Election 2022: पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में कब होंगे चुनाव, कब शुरू होगा नामांकन, कब पड़ेगा वोट, पढ़ें सबकुछ

डेली संवाद, नई दिल्ली
पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने कहा कि पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है।

कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। कुछ तैयारियां भी की गई हैं। हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी।

सात चरणों में होंगे चुनाव

सात चरणों में होंगे पांच राज्यों में चुनाव। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।

Assembly Election 2022: पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में कब होंगे चुनाव, कब शुरू होगा नामांकन, कब पड़ेगा वोट, पढ़ें सबकुछ

उत्तर प्रदेश का पहला चरण

  • अधिसूचना – 14 जनवरी
  • नामांकन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी
  • नामांकन की जांच – 24 जनवरीॉ
  • नाम वापसी – 27 जनवरी
  • मतदान – 10 फरवरी

पंजाब, उत्तराखंड, गोवा का पहला चरण, उत्तर प्रदेश का दूसरा चरण

  • अधिसूचना – 21 जनवरी
  • नामांकन की आखिरी तारीख – 28 जनवरी
  • नामांकन की जांच – 29 जनवरी
  • नाम वापसी – 31 जनवरी
  • मतदान – 14 फरवरी

उत्तर प्रदेश का तीसरा चरण

  • अधिसूचना 25 जनवरी
  • नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी
  • नामांकन की जांच 2 फरवरी
  • नाम वापसी 4 फरवरी
  • मतदान 20 फरवरी

उत्तर प्रदेश का चौथा चरण

  • अधिसूचना 27 जनवरी
  • नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी
  • नामांकन की जांच 4 फरवरी
  • नाम वापसी 7 फरवरी
  • मतदान 23 फरवरी

उत्तर प्रदेश का पांचवां चरण और मणिपुर का पहला चरण

  • अधिसूचना 1 फरवरी
  • नामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी
  • नामांकन की जांच 9 फरवरी
  • नाम वापसी 11 फरवरी
  • मतदान 27 फरवरी

उत्तर प्रदेश का छठा चरण और मणिपुर का दूसरा चरण

  • अधिसूचना 4 फरवरी
  • नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी
  • नामांकन की जांच 14 फरवरी
  • नाम वापसी 16 फरवरी
  • मतदान 3 मार्च

उत्तर प्रदेश का सातवां चरण

  • अधिसूचना 10 फरवरी
  • नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी
  • नामांकन की जांच 18 फरवरी
  • नाम वापसी 21 फरवरी
  • मतदान 7 मार्च
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *