⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 133 शब्द|📅 08 Jan 2022
डेली संवाद, चंडीगढ़
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के डीजीपी को हटा दिया गया है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के डीजीपी को बदल दिया गया है। वीरेश कुमार भवरा पंजाब के नया डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। वे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की जगह लेंगे।
दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की चूक में चर्चा में आए फिरोजपुर के एएसपी और बरनाला के एसएसपी का सरकार ने तबादला कर दिया गया है। फिरोजपुर में अब नरिंदर भार्गव को एसएसपी बनाया गया है।
उधर, कमिश्वनर नौनिहाल सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। अरुण मित्तल को आईजी रोपड़ बनाया गया है। सुखचैन सिंह को कमिश्नर अमृतसर लगाया गया। नानक सिंह को एसएसपी गुरदासपुर और अलका मीना को बरनाला का एसएसपी बनाया गया है।









