Punjab Election: कांग्रेस के मौजूदा 20 विधायकों के कट सकती है टिकट, पढ़ें नाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 11 Jan 2022

congress

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव के बिगुल बजने के बाद अकाली दल और आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय होकर उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस अभी एक दूसरे के चेहरे देख रहे हैं। जिससे भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक 117 सीटों में से किसी एक पर भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि कांग्रेस में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है, इसी फेरबदल पर भाजपा की निगाहें टिकी है।

विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के सिटिंग विधायकों की टिकट कटने लगभग तय है। कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन और स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर सुनील जाखड़ अभी विदेश में हैं। टिकटों के आवंटन को लेकर दिल्ली में विचार-विमर्श शुरू हुआ है। प्रदेश के सीनियर नेताओं ने माझा, मालवा और दोआबा में कमजोर कारगुजारी वाले विधायकों की लिस्ट दो भाग में हाईकमान को सौंपने का फैसला किया है।

20 विधायकों की कट सकती है टिकट

पार्टी सूत्रों के अनुसार 20 मौजूदा विधायकों के टिकट कटेगी। इनमें सबसे ज्यादा विधायक माझा के हैं। सबसे ऊपर नाम हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाडी का है। लाडी भाजपा में शामिल होने के 6 दिन बाद लौट आए थे। फिरोजपुर देहात विधानसभा क्षेत्र से एमएलए सत्कार कौर की भी टिकट कटने के आसार है। मोगा से विधायक डॉ हरजोत कमल की जगह सोनू सूद की बहन मालविका को टिकट तय है।

खेमकरण के विधायक सुखपाल गुल्लर की कारगुजारी से भी पीपीसीसी नाखुश है। मलोट से विधायक व डिप्टी स्पीकर अजय सिंह भट्टी को भी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक संतोख भलाईपुर की भी टिकट कट सकती है। टिकट कटने से नाखुश विधायकों को मनाने के लिए विशेष कमेटी बनाई जाएगी।

टिकट के लिए दांवपेच

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बलुआणा से विधायक नथूराम, अटारी से विधायक तरसेम सिंह डीसी, भोआ से विधायक जोगिंदर पाल और शामचौरासी से विधायक पवन अदिया की भी टिकट कट सकती है। तरसेम डीसी की जगह किसी युवा नेता को टिकट लगभग तय है। कांग्रेस के सीनियर नेता व विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के भाजपा ज्वाइन करने के बाद गुरूहरसहाय हलका खाली हो गया है। आवला इस बार जलालाबाद की बजाय किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लेना चाहते हैं। पार्टी इस बार टिकट वितरण में युवाओं को तरजीह दे सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *