पंजाब में अकाली और कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 702 शब्द|📅 12 Jan 2022

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जालंधर में अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया

पंजाब में अकाली और कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी, पंजाब का विस्तार लगातार जारी है। विपक्षी दलों के नेता लगातार अपनी-अपनी पार्टियों को अलविदा कह कर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज शिरोमणि अकाली दल के धुरंधरों ने जालंधर में भाजपा का कमल थाम लिया। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने जालंधर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी को भाजपा का सिरोपा पहना कर भाजपा परिवार में शामिल करवाया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज पंजाब बेहद कठिन तथा चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है और भाजपा सत्ता में आने पर प्रदेश को इससे निकालने में विस्तृत रोडमैप देगी। मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का मौलिक कर्तव्य प्रदेश में कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री के अधीन पूरी पुलिस, एजेंसियां और प्रशासन होता है। लेकिन चन्नी ने राज्य की सुरक्षा को ही दांव पर लगा रखा है।

शांति को भंग करने की इजाजत नहीं

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राज्य में फैली अराजकता व दहशत के लिए चन्नी, सिद्धू व उनकी सरकार को जिम्मेदारी लेनी होगी और लोग उन्हें ही जवाबदेह ठहराएंगे, जो अपनी नाकामियों का दोष दूसरों के सिर पर मढ़ते हैं। भाजपा किसी को भी बेहद मुश्किल से मिली इस शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी देगी।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखती है और राष्ट्र-विरोधी तत्वों को कोई स्थान नहीं देती। सामाजिक सद्भावना व भाईचारे को किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों तथा देश-हित्त की सोच से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के नेता लगातार भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।

शेखावत ने कहा कि मैं मीडिया के मित्रों के माध्यम से अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि ऐसे कौन से पंडित ने मूहर्त बताया है कि सात दिन बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का दावेदार चेहरा बताएंगे? शेखावत ने कहा कि मीडिया के मित्रों को केजरीवाल से यह सवाल जरूर करना चाहिए आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई है जो मुख्यमंत्री का चेहरा बताने के लिए 7 दिन का समय मांग रहे हैं।

अंतिम पायदान में पंजाब का नाम

शेखावत ने कहा कि पंजाब का नाम लेते ही लोगों के मन में प्रदेश के प्रति जो कल्पना का चित्र उनके ह्रदय में आता था, उसी तरह पंजाब को बनाने के लिए भाजपा ने नवां पंजाब भाजपा दे नाल का नारा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती गुरूओं, पीरों की धरती है और यहां पर खुशहाल किसान, भंगड़ा, गिद्दा जैसे खुशहाल लोगों के लोक नाच होते थे। लेकिन पंजाब की जीडीपी दर गिरती चली गई। स्थिति यह है कि मणिपुर के बाद देश के अंतिम पायदान में पंजाब का नाम आने लगा है।

शेखावत ने कहा कि भाजपा पंजाब को खुशहाल व स्मृद्धि व तरक्की के राह पर ले जाकर नशामुक्त तथा माफिया मुक्त बनाना चाहती है। पंजाब की धरती आसीम संभावनाओ की धरती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने टिकट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस कार्य के लिए पार्टी के हरेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पैनल बनाए गए है और जल्द ही टिकटों की घोषणा की जाएगी।

ये दिग्गज भाजपा में हुए शामिल

भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में शिरोमणि अकाली दल के फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक व शिरोमणि अकाली दल वर्किंग कमेटी के सदस्य दीदार सिंह भट्टी, शुतराना से कांग्रेस के पूर्व विधायक व एस.सी. कमीशन पंजाब के मौजूदा सदस्य के पुत्र सतवंत सिंह मोह, शिरोमणि अकाली दल के माझा के जरनैल कहे जाने वाले बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के मीडिया एडवाईजर प्रो. सरचाँद सिंह (अमृतसर) ने भाजपा ज्वाइन कर लिया।

विधानसभा बलाचौर से शिअद के स्पोर्ट्स विंग के अध्यक्ष राजपाल चौहान, स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ इंडिया के जोन अध्यक्ष अमृतपाल सिंह डल्ली (जालंधर) तथा फतेहगढ़ साहिब से म्युनिसिपल कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष व यूथ अकाली दल कोर कमेटी सदस्य गुरबिंदर सिंह भट्टी अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए हैं। इन सभी को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सिरोपा पहना कर भाजपा में शामिल करवाया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *