जालंधर में AAP के सभी सीटों को ले डूबेगा रमन अरोड़ा की ये VIDEO, महिला आयोग और चुनाव आयोग से शिकायत, नाराज महिलाओं ने कहा – मोहल्ले में आए तो डंडे लेकर दौड़ाएंगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 452 शब्द|📅 13 Jan 2022

जालंधर में AAP के सभी सीटों को ले डूबेगा रमन अरोड़ा की ये VIDEO, महिला आयोग और चुनाव आयोग से शिकायत, नाराज महिलाओं ने कहा - मोहल्ले में आए तो डंडे लेकर दौड़ाएंगी

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी के जालंधर सैंट्रल हलके से प्रत्याशी रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अरविंद केजरीवाल के इस प्रत्याशी ने महिलाओं के बारे में अपशब्द बोले है। जिसे लेकर रमन अरोड़ा की चुनाव आयोग औऱ महिला आयोग से शिकायत की गई है। रमन अरोड़ा नेता बनने से पहले रेडीमेड की कपड़ों की दुकान चलाते थे।

रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाने के साथ रमन अरोड़ा धार्मिक भजन गाकर कांग्रेस के विधायक राजिंदर बेरी के करीब आए। इस पर राजिंदर बेरी ने रमन अरोड़ा को अरोड़ा महासभा का चेयरमैन बनवा दिया। लेकिन चुनाव के ऐन समय पर रमन अरोड़ा ने ऐसी गुलाटी मारी कि सीधे केजरीवाल के प्यारे हो गए।

वर्करों के साथ महिलाओं में नाराजगी

केजरीवाल की पार्टी ने रमन अरोड़ा को लगे हाथ टिकट भी दे दी। इस पर प्रेस क्लब में जमकर तमाशा भी हुआ। रमन अरोड़ा को टिकट दिए जाने के खिलाफ प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी के वर्कर विरोध कर रहे थे, तो राघव चड्ढा के साथ आए कुछ गुंडों ने मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं प्रेस क्लब में तोड़फोड़ हुई।

रमन अरोड़ा से जहां आम आदमी पार्टी का हर वर्कर नाराज हैं, वही अब एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें रमन अरोड़ा महिलाओं के लिए बड़े ही अपमान जनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे महिलाओं में काफी रोष है। वायरल हो रही वीडियो में रमन अरोड़ा ने गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद महिलाओं में रोष है। इस संबंध में रमन अरोड़ा का पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनके फोन को किसी अन्य ने उठाया और कहा कि रमन बिजी हैं।

महिला आयोग ले सकता है बड़ा एक्शन

जानकार बताते हैं कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा पर राष्ट्रीय और राज्य महिला आयोग द्वारा कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। यही नहीं, महिला आयोग रमन अरोड़ा को नोटिस देकर प्रत्याशी पद से भी हटवा सकता है। इसके लिए महिला आयोग, रमन अरोड़ा के चुनाव न लड़ने को लेकर चुनाव आयोग से सिफारिश भी कर सकता है।

सैंट्रल हलके में सैंट्रल टाउन में रहने वाली राजरानी कहती हैं कि आम आदमी पार्टी के केजरीवाल ने जालंधर में ऐसे लोगों को टिकट दे दिया, जिसे मां बहनों की इज्जत करना नहीं आता। उन्होंने कहा कि रमन अरोड़ा अगर उनकी गली में आ गया तो कालिख पोतेंगे।

रेलवे कालोनी की राजवीर कौर कहती हैं कि रमन अरोड़ा खुद को माता का भक्त कह कर ढोंग करते हैं, जबकि असल में महिलाओं को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे कालोनी में महिलाओं ने बैठक कर फैसला किया है कि रमन अरोड़ा अगर कालोनी में आते हैं तो उन्हें दौड़ा लिया जाएगा।

जालंधर में AAP के सभी सीटों को ले डूबेगा रमन अरोड़ा की ये VIDEO

https://youtu.be/oy3T6lJahhQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *