जालंधर: AAP उम्मीदवार रमन अरोड़ा की ‘डर्टी वीडियो’ वायरल, अब गिरफ्तारी की डर से कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी, महिलाओं ने कहा – एसे नेता को सबक सिखाएंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 14 Jan 2022

 

जालंधर: AAP उम्मीदवार रमन अरोड़ा की 'डर्टी वीडियो' वायरल, अब गिरफ्तारी की डर से कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी, महिलाओं ने कहा - एसे नेता को सबक सिखाएंगे

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पार्टी से जालंधर सैंट्रल हलके के उम्मीदवार रमन अरोड़ा को डर्टी वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। महिलाओं के लिए गंदे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले रमन अरोड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। वहीं, जालंधर सैंट्रल हलके की महिलाओं ने कहा कि रमन अरोड़ा के खिलाफ गली-गली और मोहल्ले में प्रदर्शन करेंगी।

आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार रमन अरोड़ा को पुलिस केस और गिरफ्तारी का डर सता रहा है। गिरफ़्तारी की संभावना को देखते हुए रमन अरोड़ा ने अपने वकील के जरिए स्थानीय सैशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्ज़ी दायर की है। अर्ज़ी में अरोड़ा ने खुद के खिलाफ पुलिस केस दर्ज होने की संभावना को जाहिर करते हुए सिटी पुलिस से रिपोर्ट तलब करवाई है।

पुलिस केस दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर सकती है

जानकारी के मुताबिक अरोड़ा को अंदेशा है की उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर सकती है। इस अर्जी के बाद सैशन कोर्ट ने पुलिस को नोटिस ज़ारी कर रिपोर्ट तलब की है कि यदि अर्जीदाता रमन अरोड़ा के खिलाफ कोई शिकायत लंबित है, करवाई की गई है या फिर करने जा रहे हैं, तो उस बारे में कोर्ट को सूचित किया जाए।

आपको बता दें कि आप उम्मीदवार रमन अरोड़ा ने जीएसटी भवन में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान ऐसी शब्दावली का उपयोग किया था जिस पर काफी लोगों ने ऐतराज जताया था। इस वीडियो में रमन अरोड़ा महिलाओं को लेकर गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे लेकर महिला आयोग और चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई है।

उधर, वीडियों में गंदे शब्दों के इस्तेमाल के बाद महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान किया है। सैंट्रल टाउन, कीर्ति नगर, रनजीत नगर, लाडोवाली रोड, गुरुनानक पुरा, रामामंडी, सूर्या एंक्लेव में महिलाओं ने रमन अरोड़ा के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इन इलाकों की सक्रिय महिलाओं ने कहा कि महिलाओं को अपमान बरदाश्त नहीं किया जाएगा।

जालंधर में AAP के प्रत्याशी की ‘डर्टी VIDEO’, देखें

https://youtu.be/oy3T6lJahhQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *