कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर नया बवाल, प्रियंका गांधी के सचिव पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 413 शब्द|📅 14 Jan 2022

कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर नया बवाल, प्रियंका गांधी के सचिव पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी महिला टिकट की रेस में पीछे छूट गई। कांग्रेस के शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया है कि घूस न दे पाने की वजह से लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से उनका टिकट काटकर रुद्र दमन सिंह को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी।

UP कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता डॉ. प्रियंका मौर्या लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से टिकट की दावेदारी पेश कर रही थीं। प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन का भी वो अहम किरदार रहीं। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने शक्ति विधान टाइटल के साथ जो महिला घोषणा पत्र जारी किया, प्रियंका मौर्या उसकी पोस्टर गर्ल भी थीं। इसकी वजह से पूरी संभावना जताई जा रही थी कि उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम सबसे ऊपर होगा।

सचिव ने फोन करवाकर मंगवाए रुपए

गुरुवार को कांग्रेस ने 125 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें वादे के मुताबिक 40 फीसदी महिलाओं को शामिल किया गया है। जिस सीट से प्रियंका मौर्या चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी थीं, वहां से रुद्र दमन सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया।

उन्होंने लिखा है कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपए के लिए किसी से फोन करवाया था। रुपए न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी।

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर भी हुई थी रुपए की डिमांड

डॉ. प्रियंका मौर्या का आरोप है कि कांग्रेस महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने की आड़ में वसूली कर रही है। उनका कहना है कि पहले उनसे लड़की हूं, लड़ सकती हूं मैराथन में भीड़ जुटाने के नाम पर वसूली हुई। इसके बाद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर रुपए की डिमांड की गई। जब चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की तो टिकट के लिए रुपए मांगे गए।

उनका दावा है कि हर आरोप का उनके पास पुख्ता सबूत है, जिसे जल्द ही सार्वजनिक करेंगी। वहीं, इस मामले में पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना है कि टिकट न मिलने की वजह से झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

जालंधर में AAP के प्रत्याशी की ‘डर्टी VIDEO’, देखें

https://youtu.be/oy3T6lJahhQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *