जालंधर कैंट हलके में परगट सिंह को मिल रहा है भारी जनसमर्थन, गांवों के लोग भी कांग्रेस के पक्ष में, पढ़ें परगट सिंह क्या बोले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 16 Jan 2022

जालंधर कैंट हलके में परगट सिंह को मिल रहा है भारी जनसमर्थन, गांवों के लोग भी कांग्रेस के पक्ष में, पढ़ें परगट सिंह क्या बोले

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के शिक्षा और खेल मंत्री परगट सिंह फिर से जालंधर कैंट विधानसभा मैदान में आ गए हैं। लगातार पांच साल तक कैंट हलके के विकास कामों को तरजीह देने और गांवों में शहर जैसी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए काम करने वाले परगट सिंह को कैंट हलके में भारी समर्थन मिलता दिख रहा है, जिससे इस हलके से एक बार फिर परगट का जीतना तय माना जा रहा है।

परगट सिंह ने कहा है कि ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम रहते तो कुछ नहीं कर पाए, जनता को ये पता चल चुका है। अब उन्हें क्विट (संन्यास) कर देना चाहिए, ताकि बाकी की जिंदगी आराम से कटे। उन्हें मान लेना चाहिए कि जो सूरज चढ़ता है, वो ढलता भी है।’

आप गारंटियां बांट रही, हमने बिजली व शिक्षा में करके दिखाया

परगट सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने तो गारंटी के नाम पर पंजाबियों को लुभाना शुरू कर दिया है। पंजाबी किसी गारंटी के मोहताज नहीं हैं। आप के नेता तो केवल फिल्मी स्क्रिप्ट बेच रहे हैं पर कांग्रेस ने बिजली के दाम घटा कर और सरकारी स्कूलों की बेहतर शिक्षा के माडल को देश में नंबर वन का स्थान दिलाकर दिखा दिया है।

मैंने खुद मांगा था शिक्षा विभाग

उन्होंने कहा कि मैंने खुद मांग कर शिक्षा और स्पोर्ट्स विभाग लिया था, क्योंकि इनमें विभागों में आपसी समन्वय है और सुधार की बेहद गुंजाइश थी। तीन महीने में जो कुछ कर दिया है वो भी सभी को पता चल चुका है। उन्होंने कहा कि मैंने 12880 शिक्षकों की भर्ती की अप्रूवल करवाई है और 31 हजार प्रोसेस में थे। कोई न कोई अदालत में चला जाता है, जिस वजह से भी देरी हुई।

हलके में मिल रहा है भारी समर्थन

परगट सिंह को कैंट हलके में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने घर-घर जाकर वोट मांगने को लेकर कालोनियों के लोगों में भारी उत्साह है। परगट सिंह के समर्थन में लोग खुद अपने घरों से निकलकर गांवों और दूसरे इलाके में वोट मांग रहे हैं। जिससे परगट सिंह की जीत का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *