Punjab Election: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहिंदर केपी कर सकते हैं BJP ज्वाइन, वेस्ट हलके से लड़ सकते हैं चुनाव, समर्थकों के साथ मीटिंग जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Mohinder-Singh-Kaypee
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 16 Jan 2022

Punjab Election: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहिंदर केपी कर सकते हैं BJP ज्वाइन, वेस्ट हलके से लड़ सकते हैं चुनाव, समर्थकों के साथ मीटिंग जारी

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी टिकट न मिलने से नाराज हैं। चर्चा यह है कि केपी अब भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। मोहिंदर सिंह केपी भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर वेस्ट हलके से चुनाव लड़ सकते हैं।

जालंधर में मोहिंदर सिंह केपी के आवास पर इस समय काफी गहमागहमी चल रही है। सूत्र बता रहे हैं कि मोहिंदर सिंह केपी अपने समर्थकों के साथ लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में है। मोहिंदर केपी अपने समर्थकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं, इसके बाद भाजपा ज्वाइन करने का फैसला ले सकते हैं।

आपको बता दें कि मोहिंदर सिंह केपी जालंधर वेस्ट और आदमपुर विधानसभा हलके में टिकट के लिए दावा कर रहे थे। मोहिंदर केपी को उम्मीद थी कि अगर वेस्ट हलके से टिकट न मिली तो आदमपुर से जरूर टिकट मिलेगी। लेकिन कांग्रेस ने दोनों में से किए एक भी विधानसभा से केपी को टिकट नहीं दिया।

मोहिंदर केपी अगर भाजपा में शामिल होते हैं, तो उन्हें आदमपुर या वेस्ट हलके में से किसी एक हलके से चुनाव लड़ाया जा सकता है। हालांकि केपी की पहली पसंद जालंधर वेस्ट हलका है। यहां से भाजपा के मोहिंदर भगत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यही नहीं, वेस्ट हलके से विजय सांपला परिवार भी टिकट का दावेदार है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *