जालंधर कांग्रेस में बगावत, राजिंदर बेरी के खिलाफ मेयर जगदीश राजा और जसलीन सेठी के साथ कौंसलरों ने मिलाया हाथ, पार्टी हाईकमान को लिखा खत, कहा- बेरी की टिकट बदलो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 198 शब्द|📅 16 Jan 2022

जालंधर कांग्रेस में बगावत, राजिंदर बेरी के खिलाफ मेयर जगदीश राजा और जसलीन सेठी के साथ कौंसलरों ने मिलाया हाथ, पार्टी हाईकमान को लिखा खत, कहा- बेरी की टिकट बदलो

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके में राजिंदर बेरी को टिकट दिए जाने का कांग्रेसी नेताओं ने बगावत कर दिया है। बवागत करने वाले खुद मेयर जगदीश राजा और महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री डा. जसलीन सेठी के साथ सैंट्रल हलके के सभी कौंसलर शामिल हैं। मेयर जगदीश राजा और डा. जसलीन सेठी ने कौंसलरों के साथ एकजुट होकर पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से सैंट्रल हलके में टिकट पर पुर्नविचार करने की मांग की है।

सेंट्रल विधानसभा सीट से विधायक राजिदर बेरी की टिकट घोषित होते ही टिकट के अन्य दावेदारों ने मोर्चा खोल दिया है। मेयर जगदीश राज राजा और डा. जसलीन सेठी ने राजिदर बेरी के खिलाफ हाथ मिला लिया है। टिकट की घोषणा होने के बाद मेयर जगदीश राजा, डा. जसलीन सेठी, पार्षद गुरविदर सिंह बंटी नीलकंठ, मनमोहन सिंह, बब्बी चड्ढा और अन्यों ने अवतार नगर रोड पर एक मीटिग की।

मेयर जगदीश राजा और डा. जसलीन सेठी के साथ मिलकर सभी कौंसलरों ने कहा कि हाईकमान से मिलकर टिकट बदलने की मांग करेंगे। आपको बता दें कि मेयर लगातार हाईकमान से टिकट की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने सेंट्रल हलके में कई पार्षदों को विधायक से तोड़कर अपने साथ मिला लिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *