जालंधर सेंट्रल से आप प्रत्याशी रमन अरोड़ा का प्रचार जोरो पर, वोटरों से संपर्क जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 18 Jan 2022

जालंधर सेंट्रल से आप प्रत्याशी रमन अरोड़ा का प्रचार जोरो पर, वोटरों से संपर्क जारी

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से ‘आप’ प्रत्याशी रमन अरोड़ा की चुनाव मुहिम लगातार तेज हो रही है। इसके अंतर्गत हर बूथ पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और मतदाताओं को रमन अरोड़ा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रहे हैं।

अपनी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज रमन अरोड़ा ने कोविड नियमों व चुनाव कमिशन की हिदायतों मुताबिक अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव प्रचार करते हुए मतदाताओं से संपर्क साधा। इस मौके पर रमन अरोड़ा ने पंजाब व पंजाबियत के भविष्य उज्जवल के लिए आम आदमी को वोट देने का आह्वान किया। रमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर सेंट्रल में आम आदमी पार्टी का विकल्प मिलने से समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

भाजपा और कांग्रेस से उकता चुके हैं मतदाता

उन्होंने कहा कि मतदाता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की पारंपरिक राजनीति से उकता गए हैं और अब क्षेत्र में विकास की एक नई राजनीति देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के अनेक नेता भी आम आदमी पार्टी में लगातार आ रहे हैं और यह क्रम आगे भी चलता रहेगा।

रमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी और खुद वे लोगों के लिए काम करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से केवल काम की राजनीति करती है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता में आई है। बिजली के दाम,महिला सुरक्षा,शिक्षा,अस्पताल बनवाना- स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर करना, यह सभी काम दिल्ली में सत्तारूढ़ केजरीवाल सरकार ने किए। इन्हीं कामों के दम पर पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी वोट मांग रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *