Punjab Election: अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह समेत कई नेता BJP में शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 199 शब्द|📅 18 Jan 2022

Punjab Election: अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह समेत कई नेता BJP में शामिल

डेली संवाद, चंडीगढ़
केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज चंडीगढ़ में अकाली दल के कई नेताओं को भाजपा में ज्वाइन करवाया। इस दौरान शेखावत ने कहा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री का चेहरा बना दिया, जो सड़क से लेकर संसद तक नशे में रहता है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी समस्या नशा है, इसे खत्म करने की बजाए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में एक ऐसे चेहरे को मुख्यमंत्री ऐलान किया है, जो हमेशा नशे में रहता है। पंजाब की जनता को नशे से मुक्ति चाहिए, नशा करने वाला लीडर नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के भाईचारे को मजबूत कर रही है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कल पार्लियामेंट्री बोर्ड की अहम बैठक है, उसके बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस मौके पर अकाली दल छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले अजमेर सिंह और पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह को शेखावत ने सिरोपा भेंटकर भाजपा में स्वागत किया।

सोनू सूद की VIDEO ने पंजाब कांग्रेस में मचाई खलबली

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *