Punjab Election: पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू का पत्ता हुआ साफ? एक्टर सोनू सूद की VIDEO ने मचाई खलबली, आप भी देखें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 18 Jan 2022

Punjab Election: पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू का पत्ता हुआ साफ? एक्टर सोनू सूद की VIDEO ने मचाई खलबली, आप भी देखें

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो से यह संकेत मिल रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब से वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी के लिए फिर से सीएम का चेहरा हो सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सीधे तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है पर इस बात का साफ इशारा मिल रहा है कि पार्टी चन्नी को सीएम के तौर विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच लगातार अनबन देखी गई है।

नवजोत सिंह सिद्धू और चन्नी के रिश्ते उनके सीएम बनने के बाद से ही खराब होते गए हैं. पर अब कांग्रेस पार्टी द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में जिस तरह से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस के तौर पर पेश किए जाने का इशारा किया गया है उसे देखते हुए यही लगता है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू का पत्ता कट सकता है. सिद्धू लगातार खुद को पंजाब के सीएम फेस के तौर पर खुद को आगे रख रहे हैं. पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो नवजोत सिंह सिद्धू का पत्ता काट सकती है।

क्या है पूरा माजरा

दरअसल, कांग्रेस पार्टी द्वारा ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो के साथ लिखा गया है, “बोल रहा पंजाब, अब पंजे के साथ- मजबूत करेंगे हर हाथ.” इस वीडियो में सोनू सूद खेत के पास बैठे नज़र आ रहे हैं. वो कहते है, “असली चीफ मिनिस्टर वो या असली राजा वो जिसको ज़बरदस्ती कुर्सी पर लाया जाए. उसको संघर्ष न करनी पड़े।

वीडियो में कहा गया है कि ‘उसको बताना न पड़े कि मैं चीफ मिनिस्टर का उम्मीदवार हूं, मैं इसके लायक हूं. वो ऐसा होना चाहिए जो बैकबेंचर हो, उसको पीछे से उठाकर लेकर आएं और बोलें कि तू इसके काबिल है तुम बनो. वो जो बनेगा वो देश बदल सकता है।”

एक्टर सोनू सूद की इस VIDEO ने पंजाब कांग्रेस में मचाई खलबली

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *