ED की रेड में CM चन्नी के भतीजे के घर मिले 4 करोड़ रुपये, कुल 6 करोड़ बरामद; अवैध खनन से जुड़ा मामला, ईडी की छापेमारी जारी

Daily Samvad
2 Min Read
ED-Raid
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 19 Jan 2022

ED की रेड में CM चन्नी के भतीजे के घर मिले 4 करोड़ रुपये, कुल 6 करोड़ बरामद; अवैध खनन से जुड़ा मामला, ईडी की छापेमारी जारी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के दौरान कुछ प्रॉपर्टी के कागजात और पैसे मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन ठिकानों पर छानबीन के दौरान 6 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं।

सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह के लुधियाना स्थित ठिकाने पर छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी में करीब 4 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा लुधियाना में ही संजीप कुमार के ठिकाने पर जांच-पड़ताल के दौरान 2 करोड़ रुपये मिले हैं। यह मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ है। छापेमारी टीम में खनन विभाग के अधिकारी, नागरिक प्रशासन और पुलिस विभाग शामिल था।

केंद्र सरकार मेरे खिलाफ साजिश कर रही है: चन्नी

पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की साली के बेटे के घर से करोड़ों रुपए नकद मिलने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। भतीजे पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड के बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है। CM चन्नी ने कहा कि फिरोजपुर में PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के बदले केंद्र सरकार उन्हें सजा दे रही है। उन्होंने इसे षड़यंत्र तक करार दे दिया।

भाजपा ने सीएम चन्नी के स्लोगन ‘घर-घर विच चल्ली गल, चन्नी करदा मसले हल’ के जरिए ही उन पर निशाना साधा है। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने लिखा -‘घर-घर चल्ली गल, चन्नी करदा ‘नोटां नाल’ मसले हल’। साफ तौर पर चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने सीएम के बहाने कांग्रेस की घेराबंदी शुरू कर दी है।

CM चन्नी की साली के बेटे हैं भूपिंदर

ED ने जिस भूपिंदर सिंह को हिरासत में लिया है, वह सीएम की साली के बेटे हैं। यह मामला 2018 का है। जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने CM रहते हवाई दौरा कर अवैध रेत खनन की जांच की थी। जिसके बाद कुदरतजीत नामक व्यक्ति पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। उसके बाद यह केस ED ने टेकओवर कर लिया। जिसमें भूपिंदर का नाम सामने आया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *