चन्नी का मोदी अंदाज: ED अफसर कहकर गए हैं- PM का दौरा याद रखना, CM चरणजीत चन्नी का ईडी छापे पर सनसनीखेज खुलासा पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 19 Jan 2022

चन्नी का मोदी अंदाज: ED अफसर कहकर गए हैं- PM का दौरा याद रखना, CM चरणजीत चन्नी का ईडी छापे पर सनसनीखेज खुलासा पढ़ें

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि उनके भांजे से पूछताछ करने वाले अफसरों ने जाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा याद रखना। सीएम चन्नी ने कहा कि उनके भांजे को रात भर टॉर्चर किया गया। उस पर मेरा नाम लेने का दबाव डाला गया, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद उसके खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं किया गया।

ईडी की रेड के बाद 5 मंत्रियों को साथ लेकर सीएम चन्नी ने चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया कि ईडी के अफसरों ने मेरा नाम आने की कोशिश में पूरी रात कोर्ट तक खुलवाकर रखी। सीएम की यह बात इसलिए अहम है क्योंकि 5 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी हाइवे ब्लॉक होने के बाद वापस लौटे तो बठिंडा एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा था कि अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना, मैं जिंदा लौट आया हूं।

केजरीवाल के रिश्तेदार पर भी हुई रेड

सीएम चन्नी ने कहा कि जिस केस में उनके भांजे से पूछताछ की गई, वह कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम रहते 4 साल पहले दर्ज किया था। बिक्रम मजीठिया पर ड्रग केस दर्ज हुआ तो वह भी केंद्र के साथ मिल गए। आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा से गुप्त समझौता कर रखा है। जिसकी वजह से सब इस रेड में उनके खिलाफ बोल रहे हैं।

सीएम चन्नी ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल रेड का समर्थन कर रहे हैं। जब उनके रिश्तेदार को पकड़ा गया था तो तब केजरीवाल ने इसे राजनीतिक बदला कहा। अब जब उनके खिलाफ बदलाखोरी की कार्रवाई की जा रही है तो वह खुश हो रहे हैं।

बांह मरोड़कर जीतना चाहती है भाजपा

सीएम चन्नी ने कहा कि भाजपा चुनाव के वक्त ऐसा ही करती है। इससे पहले बंगाल चुनाव के वक्त ममता बनर्जी, तमिलनाडू में डीएमके स्टालिन और महाराष्ट्र में शरद पंवार पर ऐसी कार्रवाई की। चन्नी ने कहा कि भाजपा बांह मरोड़कर चुनाव जीतना चाहती है लेकिन यह न बंगाल में हुआ और न पंजाब में होगा। चन्नी ने कहा कि मेरे खिलाफ बदलाखोरी की कार्रवाई क्यों की जा रही है, जबकि पीएम की सुरक्षा को पंजाब में कोई खतरा नहीं था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *