पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लुधियाना के DMC में भर्ती, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 19 Jan 2022

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लुधियाना के DMC में भर्ती, जाने वजह

श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं (Punjab Corona Update)। उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के कोरोना वार्ड 260 में भर्ती किया गया है। दो दिन पहले बादल काे बुखार, खांसी और जुकाम था। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें लुधियाना लाया गया।

डीएमसी में रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना टेस्ट के अलावा उनके अन्य आवश्यक टेस्ट भी लिए गए। 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल दोपहर बाद डीएमसी पहुंचे और डा. विश्व मोहन की देखरेख में टेस्ट हुए।

डा. विश्व मोहन ने कहा कि हम उनके जनरल टेस्ट भी कर रहे हैं और उनकी रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बादल लंबी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और वह रोजोना लोगों से मिल रहे हैं। सोमवार को उन्हें पीठ में दर्ज हुआ था और उसके बाद उन्होंने अपने दौरे रद कर अपने घर में आराम कर रहे थे।

बादल के संपर्क में आए नेताओं काे ट्रेस करना बड़ी चुनाैती

शिअद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बादल के राजनीतिक सलाहकार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि उनमें कोरोना के लक्ष्ण थे और उन्हें डीएमसी में लाया गया था। जहां टेस्ट में कोरोना पाजिटिव आए हैं। फिलहाल वह सामान्य है और किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

बादल के काेराेना पाजिटिव आने के बाद अकाली दल के चुनाव प्रचार अभियान में असर पड़ सकता है। बादल 95 साल की आयु में भी दिन-रात चुनाव प्रचार में डटे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के सामने बादल के संपर्क में आए नेताओं काे ट्रेस करना बड़ी चुनाैती हाेगी। प्रचार के दाैरान वह कई लाेगाें से मिले हैं।

बैंस और कड़वल ग्रुप में खूनी भिडंत, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *