जालंधर में कार बाजार के मालिक ने नगर निगम को लगाया लाखों का चूना, इंस्पैक्टर लाचार, ATP को MTP के आदेश का इंतजार, अवैध निर्माणों पर जारी है ‘मेहरबानी’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 19 Jan 2022

जालंधर में कार बाजार के मालिक ने नगर निगम को लगाया लाखों का चूना, इंस्पैक्टर लाचार, ATP को MTP के आदेश का इंतजार, अवैध निर्माणों पर जारी है 'मेहरबानी'

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर शहर में अवैध रूप से कामर्शियल इमारतों का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है। ऐसे ही तीन कामर्शियल इमारतों की निर्माण बगैर नक्शा और सीएलयू के हो रहे हैं। ये इमारतें अशोक नगर और शहनाई पैलेस से बस्ती शेख रोड पर बन रही हैं। इन अवैध इमारतों के मालिकों ने एक नहीं, बल्कि तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बना रहे हैं। जिससे नगर निगम के राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

जालंधर वेस्ट हलके में निगम अफसरों ने करप्शन की इंतहां कर दी है। सूत्र बता रहे हैं कि विधायक सुशील रिंकू के इस इलाके से तीन अवैध कामर्शियल इमारतों से करीब 20 लाख रुपए की उगाही की गई है। इसके बाद निगम अफसरों ने इन इमारतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि सरकारी टैक्स करोड़ों रुपए में बनती है।

जालंधर में कार बाजार के मालिक ने नगर निगम को लगाया लाखों का चूना, इंस्पैक्टर लाचार, ATP को MTP के आदेश का इंतजार, अवैध निर्माणों पर जारी है 'मेहरबानी'

नगर निगम के एक अफसर की मेहरबानी कहें, या लाखों रुपए से जेब भरने की बात, इन तीनों इमारतों से मोटी रकम निगम के ही एक अफसर ने उगाही की है। इसकी डील बिल्डिंग ब्रांच के दलाल के रूप में उभर रहे एक नेता ने करवाई है। शहनाई पैलेस से बस्ती शेख रोड, एसबीआई एटीएम के साथ नाजायज रूप से अवैध इमारत बन रही है। इसकी कई शिकायतें निगम कमिश्नर के दफ्तर में धूल फांक रही है।

कार बाजार के मालिक और चावला से 40 लाख की उगाही

ये इमारतें चावला और एक कार बाजार के मालिक की बताई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि इन तीनों अवैध कामर्शियल इमारतों से निगम के कुछ अफसरों ने करीब 40 रुपए की उगाही की है। जिसके बाद इंस्पैक्टर लाचार हो गए हैं, एटीपी और एमटीपी करीब पांच महीने से लेटर-लेटर खेल रहे हैं। जिससे अब एटीपी भी अब लाचार हो गए हैं। इस मसले पर इंस्पैक्टर से लेकर एटीपी और एमटीपी कोई बात करने को तैयार नहीं है।

जालंधर में कार बाजार के मालिक ने नगर निगम को लगाया लाखों का चूना, इंस्पैक्टर लाचार, ATP को MTP के आदेश का इंतजार, अवैध निर्माणों पर जारी है 'मेहरबानी'

निगम कमिश्नर करणेश शर्मा को भेजी शिकायत में कहा है कि अशोक नगर में घई बैकरी व शुक्ला डेयरी के साथ अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बन रह है। इसके साथ ही यहां बड़ा शोरूम बनाया जा रहा है। शहनाई पैलेस से बस्ती शेख रोड पर दो बड़े शोरूम बिना किसी नक्शे के बन रहे हैं। जिससे निगम के खजाने को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

जालंधर में कार बाजार के मालिक ने नगर निगम को लगाया लाखों का चूना, इंस्पैक्टर लाचार, ATP को MTP के आदेश का इंतजार, अवैध निर्माणों पर जारी है 'मेहरबानी'

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *