जालंधर वेस्ट: विधायक सुशील रिंकू ने दिया अकाली दल को तगड़ा झटका, आयूब खान समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 21 Jan 2022

जालंधर वेस्ट: विधायक सुशील रिंकू ने दिया अकाली दल को तगड़ा झटका, आयूब खान समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के विधायक व कांग्रेसी प्रत्याशी सुशील रिंकू को चुनाव से पहले बड़ी जीत हासिल हुई है। विधायक सुशील रिंकू ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने अकाली दल के साथ जुड़े मुस्लिम समाज के युवा नेता आयुब खान को कांग्रेस में शामिल करवा लिया है। आयुब खान ने अपने साथियों के साथ बूटा मंडी में अकाली दल को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

विधायक सुशील रिंकू ने आयुब खान को सिरोपा पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया है। उन्होंने कहा कि आयुब खान को कांग्रेस में उनका पूरा बनता सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि आयुब खान अकाली दल की टिकट से पार्षद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। वह बूटा मंडी और मुस्लिम समाज में अच्छा रसूक रखते हैं। उनके रिंकू के साथ आने से रिंकू की ताकत बढ़ेगी।

सुशील रिंकू के कामकाज से बहुत प्रभावित हैं

आयुब खान ने कहा कि कांग्रेस के विधायक सुशील रिंकू के कामकाज से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने वेस्ट हलके में विकास की नई मिसाल पैदा की है। वह हर वर्ग और हर व्यक्ति के साथ उनकी खुशी व गम में साथ खड़े हैं। वह युवा सोच वाले नेता हैं। जो वेस्ट हलके ही नहीं बल्कि पंजाब के ही युवाओं के लिए मिसाल हैं। हर युवा उनसे प्रेरित हैं और उनके जैसी साफ सुथरी व अच्छे नेता की छवि बनाने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि विधायक रिंकू ने ही वेस्ट हलके में स्कूल और कालेज लाकर बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने का काम किया है। धार्मिक स्थलों के लिए जमीन दिलाई। विकास के कामों को तेज कराया। 120 फुट रोड के स्टार्म सीवरेज जैसे प्रोजैक्ट लगाए। उनकी सोच और काम करने के तरीके से वह बहुत प्रभावित हुए। इसलिए अकाली दल को छोड़कर वह कांग्रेस में आए हैं। वह विधायक रिंकू की जीत के लिए काम करेंगे। उन्होंने हलके से ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाकर बड़ी लीड दिलाएंगे।

इस मौके पर राम लुभाया, सेठ सतपाल मल्ल, नासिर सलमानी, मेजर सिंह, हरदयाल बंगड़, निक्कू महे, चंदर महे, दिलावर महे, शाहिद, हुसन लाल महे, शबनम दुग्गल, रवि दुग्गल, जीता दुग्गल, परमजीत दुग्गल, सरबजीत काली, गौरव महे, बंटी मल, बंटी संधू और आजाद अहमद खान भी मौजदू थे।

जालंधर कैंट के प्रत्याशी परगट सिंह ने बीच सड़क लगाई दौड़, अपने साथ बुजुर्गों को भी दौड़ाया। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *