चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, डोर-टू-डोर प्रचार को लेकर उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत, रैलियों और रोड शो पर रोक जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 204 शब्द|📅 22 Jan 2022

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, डोर-टू-डोर प्रचार को लेकर उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत, रैलियों और रोड शो पर रोक जारी

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच चुनाव सुरक्षित भी हो और उम्मीदवारों को जनता के बीच जाने का अवसर भी मिले, इसे लेकर मंथन तेज हो गया है। इस संबंध में शनिवार को चुनाव आयोग की केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक हुई है। हर चरण में एक हफ्ते तक प्रचार की छूट देने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

पांच राज्यों में लगे प्रतिबंध को 31 जनवरी के अंत तक बढ़ाया गया है। उसके बाद पहले चरण वाले क्षेत्रों में प्रचार की अनुमति दी जा सकती है। यह छूट चरणवार दी जाएगी, ताकि एकबारगी पूरे प्रदेश में भीड़ न इकट्ठी होने लगे।

चुनावों के लिए दो फरवरी से छूट दी गई है

आयोग ने चुनावी मैदान में उतरे राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को राहत देते हुए पहले चरण के चुनावों के लिए 28 जनवरी से सार्वजनिक बैठकें करने की अनुमति दी है। वहीं दूसरे चरण के चुनावों के लिए दो फरवरी से छूट दी गई है।

इस दौरान डोर-टू-डोर अभियान के लिए पांच लोगों की तय सीमा को बढ़ा कर दस लोगों की कर दी गई है। वहीं प्रचार के लिए इस्तेमाल होने वाली वीडियो वैन का इस्तेमाल कोविड-19 प्रतिबंधों में ध्यान में रखते हुए करने के निर्देश दिए गए हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *