जालंधर वेस्ट हलका: चुनावी सर्वे प्रायोजित, पंजाब में बहुमत लेकर दोबारा कांग्रेस ही बनाएगी सरकार: सुशील रिंकू

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 591 शब्द|📅 24 Jan 2022

सस्ती बिजली व तेल के दाम घटाकर कांग्रेस सरकार ने दी पंजाब के लोगों को बड़ी राहत। पार्षद बबीता वर्मा ने उजाला नगर में करवाई विधायक सुशील रिंकू की मीटिंग, किया डोर टू डोर प्रचार

जालंधर वेस्ट हलका: चुनावी सर्वे प्रायोजित, पंजाब में बहुमत लेकर दोबारा कांग्रेस ही बनाएगी सरकार: सुशील रिंकू

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुशील कुमार रिंकू ने ओपिनय पोल को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि आम आदमी पार्टी इस तरह के सर्वे करवा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। आप की तरफ से प्रायोजित सर्वे कुछ भी कहें, लेकिन पंजाब में सरकार तो कांग्रेस ही बनाएगी। कांग्रेस 2017 की तरह ही 2022 में भी 70 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता हासिल करेगी।

विधायक रिंकू ने यह दावा सोमवार को विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के उजाला नगर में मीटिंग के दौरान किया। इस मीटिंग का आयोजन पार्षद बबीता वर्मा ने किया था। उन्होंने रिंकू का मोहल्ले में डोर टू डोर प्रचार भी किया। वहां सुशील रिंकू का लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया।

रेत व केबल के दामों को भी कंट्रोल

मीटिंग को संबोधित करते हुए विधायक सुशील कुमार रिंकू ने कहा की पंजाब में कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। सरकार की तरफ से 3 रुपए प्रति यूनिट बिजली सस्ती करके साबित किया है पंजाब सरकार आम व गरीब लोगों के साथ है। केंद्र सरकार की तरफ से पैट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ाए जा रहे दामों से दुखी लोगों को भी पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 10 और 5 रुपए तेल सस्ता करके राहत दी। रेत व केबल के दामों को भी कंट्रोल किया।

उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों के उत्थान का काम कांग्रेस ही कर सकती है। इसलिए राज्य में कांग्रेस की सरकार को दोबारा लाएं। सुशील रिंकू ने अपने विधानसभा हलके में किए गए विकास कामों को भी लोगों को गिनाया। उन्होंने कहा कि हलके में तेजी के साथ विकास काम चल रहे हैं। जल्द ही इन सभी विकास कामों को कंप्लीट किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाएं। ताकि वेस्ट हलके में पांच सालों में हुए विकास कामों को तेजी से साथ आगे बढ़ाया जा सके और नए प्रोजैक्टों पर काम किया जा सके।

सुशील रिंकू ने हलके की सूरत ही बदल दी

पार्षद बबीता वर्मा ने कहा कि वेस्ट हलके का विकास विधायक सुशील रिंकू ही करवा सकते हैं। इससे पहले कई विधायक रहे, लेकिन किसी ने वेस्ट हलके के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया। विधायक बनते ही सुशील रिंकू ने हलके की सूरत ही बदल दी है। अब हलके की सभी गलियां व सड़कें बन चुकी हैं। कुछ जगह पर विकास चल रहा है।

जालंधर वेस्ट हलका: चुनावी सर्वे प्रायोजित, पंजाब में बहुमत लेकर दोबारा कांग्रेस ही बनाएगी सरकार: सुशील रिंकू

विकास काम पूरा होने के बाद उन सड़कों का काम भी जल्द ही कंप्लीट हो जाएगा। उनके वार्ड में भी विकास में रिंकू ने कोई कमी नहीं आने दी। उजाला नगर और उनके वार्ड की एक-एक वोट रिंकू के साथ है। उन्होंने सुशील रिंकू को दोबारा विधायक चुनने के लिए लोगों से वोट देने की अपील की।

उजाला नगर की प्रधान कंवलजीत कौर ने भी विधायक सुशील रिंकू का स्वागत किया। अपने मोहल्ले में हो रहे विकास के लिए विधायक का धन्यवाद दिया। इस मौके पर एडवोकेट संदीप वर्मा, लक्की वर्मा, अमनदीप भोला छाबड़ा, पवन चौधरी, सुरिंदर सिंह, सेवा सिंह, दिनेश कंडा, सतीश चुघ, रविंदर जोड़ा, पिंकी जुल्का, रणबीर टिम्मा, दीपू सहोता, अतुल चावला, पंकज वर्मा, आरके गिल, राजिंदर कुमार और राहुल लुधर भी मौजूद थे। इन सभी ने आगे बढ़कर सुशील रिंकू का स्वागत किया। उनको भारी बहुमत से जिताने का वादा किया।

AAP के CM फेस भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस में गाली-गालौच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *