जालंधर नार्थ में अवतार हेनरी को झटका, राइट हैंड माइक खोसला ने AAP के भगवंत मान को डाली झप्पी! जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नार्थ हलके के विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी बाबा हेनरी को उनके ही बड़े भाई गुरजीत सिंह संघेरा और राइट हैंड माइक खोसला टक्कर दे रहे हैं।

कांग्रेस के पार्षद पति माइक खोसला अवतार हेनरी के खास बताए जा रहे हैं लेकिन आज उनकी एक तस्वीर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री फेस भगवंत मान और नार्थ हलके से आप के प्रत्याशी दिनेश ढल्ल के साथ वायरल हो रही है। इनके साथ अवतार हेनरी के बड़े बेटे गुरजीत सिंह संघेरा भी फोटो में नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस के पार्षद पति आजकल अवैध निर्माणों के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। कहा यह जा रहा है कि यह अवैध कमर्शियल निर्माण बड़े नेता के शह पर यह कर रहे हैं लेकिन अब माइक खोसला आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश ढल्ल के साथ फोटो खिंचवा कर विवादों में आ गए हैं।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *