UP Election: सपा ने जारी की 159 प्रत्याशियों की पहली सूची, इन दिग्गजों को मैदान में उतारा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 24 Jan 2022

UP Election: सपा ने जारी की 159 प्रत्याशियों की पहली सूची, इन दिग्गजों को मैदान में उतारा, पढ़ें

डेली संवाद, लखनऊ
समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों की सूची की है। कैराना से नाहिद हसन और नकुड़ से धर्म सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। पहली सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनके चाचा शिवपाल यादव का भी नाम है। अखिलेश करहल से, शिवपाल जसवंतनगर से चुनाव लड़ेंगे। जेल में बंद सपा सांसद आजम खान रामपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, आजम के बेटे अब्दुला आजम स्वार से चुनाव मैदान में होंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। सपा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में 159 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। सपा की इस लिस्ट में अखिलेश याव का नाम सबसे ऊपर है। अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा पहले ही हो गई थी।

सपा की नई लिस्ट में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे का नाम नहीं हैं। रामपुर सीट से सपा सांसद आजम खां को उम्मीदवार बनाया है। स्वार विधानसभा सीट से आजम के बेटे अब्दुल्ला को सपा ने टिकट दिया है। चरथावल सीट से पंकज मलिक, ऊंचाहार से मनोज पांडेय, नकुड़ से धर्मपाल सैनी और कैराना से नाहिद हसन को मैदान में उतारा है।

सपा की सूची जारी होते ही भाजपा की प्रतिक्रिया आई है। उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया कि नाहिद हसन, असलम अली जैसे दागी उम्मीदवारों को टिकट देकर अखिलेश फिर से राज्य में दंगा कराने और तुष्टिकरण की राजनीति को हवा देना चाहते हैं, इस वजह से उनका पाकिस्तान प्रेम उछल-उछल कर बाहर आ रहा है।

समूची लिस्ट देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें –

sp_159_candidate_list_1643031488

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *