Punjab Election: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, रिटर्निंग अफसर के पास जा सकेंगे उम्मीदवार सहित तीन लोग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 25 Jan 2022

Punjab Election: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, रिटर्निंग अफसर के पास जा सकेंगे उम्मीदवार सहित तीन लोग

चंडीगढ़। Punjab Assembly Election 2022 : पंजाब विधाानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज से प्रत्‍याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। राज्‍य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होगा। नामांकन के दौरान रिटर्रिंन अफसर के समक्ष प्रत्‍याशी के साथ दो व्‍यक्ति ही मौजूद रह सकेंंगे। उम्‍मीदवार आनलाइन नामांकन भी दाखिल कर सकेंगे।

बता दें कि विभन्नि पार्टियोंकी मांग के बाद चुनाव आयोग ने पंजाब मेंं विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया था। इससे बाद पंजाब में नामांकन प्रक्रिया आज शुरू हुई है।। चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों अनुसार रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखि़ल करते समय उम्मीदवार के साथ दो व्यक्ति ही जा सकेंगे।

तीन गाड़ियों की संख्या को घटा कर दो कर दी गयी

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से पहले से जारी हिदायतों में संशोधन करते हुए नामांकन पत्र दाखि़ल करते समय साथ जाने वाले व्यक्तियों की संख्या पांच से घटा कर दो कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखि़ल करते समय जाने के लिए पहले से तीन गाड़ियों की संख्या को घटा कर दो कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र सी.ई.ओ./डी.ई.ओ. की वैबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है जिसको उम्मीदवार ऑनलाईन भरने के उपरांत प्रिंट ऐफीडैविट जो कि नोटरी द्वारा तसदीकशुदा ऐफीडैवट के साथ नत्थी करके जमा करवा सकते हैं।

ज़मानत राशि आनलाइन विधि के द्वारा जमा

डा. राजू ने बताया कि रिटर्निंग अफ़सर नामांकन पत्र करवाने वाले उम्मीदवारों को स्टैगरड मैनर में बुला के भी नामांकन पत्र हासिल कर सकते हैं जिससे एक समय पर ही भीड़ जमा न हो सके। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार ज़मानत राशि आनलाइन विधि के द्वारा जमा करवा सकता हैं। इसके अलावा खजाने में ज़मानत राशि जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध है। उम्मीदवार आनलाइन विधि के द्वारा अपना वोटर प्रमाण पत्र भी हासिल कर सकता है।

AAP के CM फेस भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस में गाली-गालौच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *