डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 23 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। फजिल्का से देविंदर गुबाया, गुरु हर सहाय से विजय कालरा, साहनेवाल से विक्रम बाजवा, कोटकापुर से अजयपाल सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया गया है।
पंजाब में कांग्रेस 117 में से 86 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी थी। वहीं 31 उम्मीदवारों के नाम पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सहमति नहीं बनने के कारण देरी हो रही थी।