जालंधर के शेखों ग्रैंड होटल में पुलिस का छापा, गन्दे काम करते 8 लोग गिरफ्तार

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के होटल से शेखों ग्रैंड में पुलिस ने छापा मारा है और गंदे काम करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक जिन 8 लोगों को पकड़ा गया है, इसमें कुछ लोग बस्तियात इलाके के बताए जा रहे हैं। यह 8 लोग सेखों ग्रैंड के कमरा नंबर 409 में जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए हैं।

इस संबंध में जब होटल सेखों ग्रैंड के मैनेजर विकास से बात की गई तो विकास ने कहा कि आज 3:00 बजे के आसपास सुधीर कुमार ने कमरा नंबर 409 बुक कराया था।

सुधीर कुमार के मुताबिक वह लोग जन्मदिन की पार्टी मनाना चाह रहे थे। सुधीर कुमार ने यह कमरा जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए बुक कराया था। पुलिस ने इन सभी को राउंडअप किया है और जेल भेजने की तैयारी है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *