Punjab Election: जालंधर में अभी तक 12 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र, 1 फरवरी तक भरे जा सकेंगे नामांकन, पढ़ें उम्मीदवारों के नाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 28 Jan 2022

Punjab Election: जालंधर में अभी तक 12 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र, 1 फरवरी तक भरे जा सकेंगे नामांकन, पढ़ें उम्मीदवारों के नाम

डेली संवाद, जालंधर
ज़िला चुनाव अधिकारी -कम -डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि जालंधर जिले में नामांकन के तीसरे दिन आज 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाख़िल किए है। उन्होंने बताया कि विधान सभा हलका फिल्लौर से एक, नकोदर से दो, शाहकोट से एक, करतारपुर से तीन, जालंधर पश्चिमी से तीन, जालंधर उत्तरी से एक और जालंधर छावनी से एक उम्मीदवार की तरफ से सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों के पास अपने कागज़ दाख़िल किये गए हैं।

इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर ने बताया कि विधान सभा हलका फिल्लौर से सामाजिक संघर्ष पार्टी की हरविन्दर कौर, नकोदर से शिरोमणी अकाली दल के गुरप्रताप सिंह और नवजीत कौर, शाहकोट से बहुजन समाज पार्टी (अम्बेदकर) के सुखदेव और करतारपुर से बहुजन समाज पार्टी के बलविन्दर कुमार और मनजीत कुमारी और आम आदमी पार्टी के बलकार सिंह की तरफ से नामांकन पत्र दाख़िल किये गए हैं।

आजाद प्रत्याशी भी मैदान में

इसी तरह जालंधर पश्चिमी से अनिल कुमार और रवि मोहन ने बहुजन समाज पार्टी की तरफ से और नीलम ने आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर कागज़ दाख़िल किए। जबकि जालंधर उत्तरी से दीपक कम्बोज़ और जालंधर छावनी से सतनाम सिंह की तरफ से आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर कागज़ दाख़िल किये गए हैं।

घनश्याम थोरी ने आगे बताया कि चुनाव सम्बन्धित नोटीफिकेशन 25 जनवरी को जारी किया गया था और नामांकन दाख़िल करने की आखिरी तारीख़ 1 फरवरी है और 30 जनवरी को छुट्टी होने के कारण कोई नामांकन पत्र नहीं लिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नामांकन पत्रों की जाँच 2 फरवरी को होगी जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख़ 4 फरवरी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *