डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक जसबीर सिंह खांगूरा ने पार्टी से दिया इस्तीफा। उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी को भेजा है। बताया जा रहा है कि वे कई दिनों से नाराज चल रहे थे।
पंजाब के किला रायपुर से पूर्व विधायक जसबीर सिंह खंगूड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने त्याग पत्र में उन्होंने लिखा है कि दुखी मन से मैं आपको यह त्याग पत्र भेज रहा हूं। 20 साल के अपने राजनीतिक सफर में मुझे विधायक रहते हुए बेहद अच्छा तजुर्बा हुआ है। मैं और मेरे 60 वर्षीय पिता भी त्याग पत्र दे रहे हैं।
खंगूड़ा का परिवार कांग्रेस का वफादार रहा है। वे 2007 में किला रायपुर से विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद 2012 में वह मुल्लांपुर दाखा से हार गए थे। खंगूड़ा बड़े कारोबारियों में जाने जाते हैं। उनका लुधियाना में फाइव स्टार होटल है। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नजदीकी माने जाते थे।
पढ़ें इस्तीफा
पंजाब पुलिस के पूर्व अफसर और AAP के प्रत्याशी कुंवर विजय प्रताप सिंह पर लगा सनसनीखेज आरोप, देखें
https://youtu.be/j4Q4ssWLJ4E








