Punjab Election: अकाली दल के प्रत्याशी के बेटे ने किया बवाल, पोस्टर लगा रहे समर्थक को पीटा, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 30 Jan 2022

Punjab Election: अकाली दल के प्रत्याशी के बेटे ने किया बवाल, पोस्टर लगा रहे समर्थक को पीटा, FIR दर्ज

डेली संवाद, बठिंडा
पंजाब के बठिंडा में यूथ अकाली दल के कोआर्डिनेटर दीनव सिंगला और उनके साथियों ने कांग्रेस के पोस्टर लगा रहे एक मजदूर की बुरी तरह से पिटाई की। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। दीनव सिंगला शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज और बठिंडा शहरी सीट से अकाली दल के उम्मीदवार सरूप चंद सिंगला के बेटे हैं। कैंट पुलिस ने दीनव और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।

उधर, रोजगार पर पूछे गए एक महिला के सवाल पर पंजाब के कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह नाभा भड़क गए। मंत्री ने यहां तक कह दिया कि मैं नौकरी जाकर देनी है किसी को। बच्चे पढ़े-लिखे हैं तो जाकर रोजगार ढूंढे। बहस के दौरान नौकरी की बात सुनकर मंत्री काका रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि चल ऐसा कर, मैं इलेक्शन नहीं लड़ता, तू नौकरी छोड़ दो, बोल, मैं लोगों के सामने बात करता हूं।

चल अगर मैंने इनवेस्ट पंजाब में 164 यूनिट दिखा दिए, आज गोबिंदगढ़ में कम से कम पहले 45 हजार के मुकाबले 92 हजार प्रवासी लेबर है। इस पर महिला ने पूछा कि पंजाबियों को क्या मिला?। जिसे सुनकर मंत्री भड़क उठे और कहा कि नौकरी मैं जाकर देनी है। बच्चे पढ़े-लिखे हैं, जाकर रोजगार ढूंढे। इस पर महिला ने कहा कि बच्चे विदेश जा रहे हैं।

पंजाब पुलिस के पूर्व अफसर और AAP के प्रत्याशी कुंवर विजय प्रताप सिंह पर लगा सनसनीखेज आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *