जालंधर सेंट्रल हलका: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रमन अरोड़ा के समर्थन में उतरी महिलाएं, रमन बोले- महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना AAP का प्राथमिक कर्त्तव्य 

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 31 Jan 2022

जालंधर सेंट्रल हलका: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रमन अरोड़ा के समर्थन में उतरी महिलाएं, रमन बोले- महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना AAP का प्राथमिक कर्त्तव्य 

डेली संवाद, जालंधर
महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आम आदमी पार्टी का प्राथमिक कर्तव्य है और आप की सरकार आने के बाद इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए गंभीरता से कार्य करेंगें।

उक्त बात आम आदमी पार्टी सेंट्रल हल्के के उम्मीदवार रमन अरोड़ा ने चरणजीत पुरा व जट्ट पुरा में अपने चुनाव प्रचार के दौरान मातृ शक्ति से आशीर्वाद लेने के उपरांत कहे। रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की अभी तक की सरकारों ने मातृशक्ति की उपेक्षा की। अब आम आदमी पार्टी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर गारंटी लेकर आई है।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार आने के बाद 18 साल की उम्र से ऊपर हर महिला को महीने में सरकार की तरफ से 1000 रुपए दिए जाएंगे। और कहा कि महिलाओं के लिए यह एक बड़ा कदम है क्योंकि अरविंद केजरीवाल चुनाव से पहले वादा करते हैं निभाते भी हैं, यह बात दिल्ली में पूरी तरह साबित हो चुकी है ।

रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब वासियों को केजरीवाल द्वारा दी गई हर गारंटी का फायदा हर घर परिवार व शहर को मिले। इसके लिए वह निरंतर दिन-रात लोगों की सेवा करते हुए प्रयासरत रहेंगे।

रमन अरोड़ा के अनुसार जालंधर सेंट्रल के सभी पुरुष व महिला मतदातों को एक नई व परिवर्तन की इबारत लिखने के लिए बिना किसी डर, लालच और सिफारिश से अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करना होगा।

श्री अरोड़ा ने कहा कि 20 फरवरी को सभी लोग बिना किसी डर, लालच और बहकावे के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और पंजाब और अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए वोट आम आदमी पार्टी को दें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *