जालंधर वेस्ट हलका: शीतल अंगुराल ने मोहिंदर भगत को दिया करारा झटका, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत पूर्व पार्षद व भगत परिवार को AAP में शामिल करवाया

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट हल्के से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने भाजपा को करारा झटका दिया है। भाजपा प्रत्याशी मोहिंदर भगत की लगातार नाराजगी भाजपा वर्करों में है, जिसका फायदा भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे शीतल अंगुराल को मिल रहा है।

शीतल अंगुराल ने आज भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र भगत को सियासी पटखनी दी है। कई वर्करों समेत वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद आम आदमी पार्टी में आ गए हैं, जिससे शीतल अंगुराल पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं। दूसरी तरफ वेस्ट हल्के में भाजपा के मोहिंदर भगत की जमीन खिसकती नजर आ रही है।

विधानसभा क्षेत्र जालंधर वेस्ट के अंतर्गत भार्गव कैंप से भूतपूर्व पार्षद स्व. श्री कस्तूरी लाल की धर्मपत्नी एवं पूर्व पार्षद श्रीमती मीना कुमारी व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोल्डी भगत, (भार्गव कैंप में मजबूत आधार रखने वाले) अनीता गोल्ड़ी, परवीन कुमार भगत, सुखजिंद्र, प्रमोद कुमार भगत का परिवार सहित आम आदमी पार्टी में सम्मिलित हो गए।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *