Punjab Transfers: 2 जिलों के डीसी समेत पंजाब में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

transfers1

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में 8 जिलों के अफसरों का तबादला हो गया है (Election Commission Transfers 8 SSP Punjab)। चुनाव आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इन 8 जिलों के अफसरों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है।

पंजाब में चुनाव को शांतिमय ढंग से करवाने के लिए चुनाव आयोग ने दो जिलों के डीसी समेत 8 जिलों के एसएसपी का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। विनीत कुमार को बठिंडा का नया डीसी लगाया गया है। इसी तरह गिरीश दयालन को फिरोजपुर जिले का डीसी तैनात किया गया है।

इन अफसरों का हुआ तबादला

पंजाब में चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश के 8 जिला पुलिस प्रमुखों के तबादले के आदेश जारी किए गए है। जिनके तहत होशियारपुर के एसएसपी कुलवंत सिंह हीर के स्थान पर आईपीएस ध्रुमन एच.निंबाले को नया एसएसपी लगाया गया है। इसके अलावा मोहाली के एसएसपी नवजोत सिंह माहल के स्थान पर हरजीत सिंह को लगाया गया है।

लुधियाना रुरल के एसएसपी राजबचन संधू के स्थान पर पाटिल केतन बालीराम, अमृतसर रूरल के एसएसपी राकेश कौशल के स्थान पर दीपक हिलौरी, तरनतारन के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के स्थान पर गुलनीत सिंह खुराना, बाठिंडा के एसएसपी अजय मलूजा के स्थान पर अमनीत कौंडल, श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी सरबजीत सिंह के स्थान पर संदीप कुमार मलिक तथा फतेहगढ़ के एसएसपी संदीप गोयल के स्थान पर आईपीएस सरताज सिंह चाहल को एसएसपी नियुक्त किया गया है।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

सोनू सूद की VIDEO ने पंजाब कांग्रेस में मचाई खलबली

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *