कोरोना का कहर: देश के 6 राज्यों में फिर लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन? पढ़ें स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित केसों (Lockdown in India) में फिर बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल 6 राज्यों में स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि क्या बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 6 राज्यों में फिर से लॉकडाउन लग सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ओमिक्रोन वेरिएंट देश के लगभग सभी हिस्सों में फैल गया है। लेकिन इसमें राहत की बात यह है कि वैक्सीनेशन के कारण अस्पताल में भर्ती होने और मरने वालों की संख्या बहुत कम रही। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में 515 जिले ऐसे हैं, जहां बीते सप्ताह कोरोना पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से अधिक थी।

6 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि विशेष रूप से 6 राज्यों में सकारात्मकता दर में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। भारत में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं और पिछले एक हफ्ते में साप्ताहिक सकारात्मकता दर करीब 16 फीसदी के आंकड़े को छू गई है। भारत की कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख डॉक्टर वीके पॉल ने कहा है कि ‘महामारी के हालात बताते हैं कि तीसरी बार उछाल देश के लगभग सभी हिस्सों में फैल गया है, लेकिन मौतों में कमी आई है।

इन 6 राज्यों में हालात चिंताजनक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6 राज्यों के हालात पर चिंता जताई है। इन राज्यों में 13 जनवरी को समाप्त सप्ताह की तुलना में 20 जनवरी को समाप्त सप्ताह में साप्ताहिक सकारात्मकता दर में वृद्धि हुई है।

  • महाराष्ट्र (20.35% बनाम 22.12%)
  • कर्नाटक (6.78% बनाम 15.12%)
  • तमिलनाडु (10.70% बनाम 20.50%)
  • केरल (12.28% बनाम 32.34%)
  • दिल्ली (21.70% बनाम 30.53%)
  • उत्तर प्रदेश (3.32% बनाम 6.33%)

क्या फिर लगेगा लॉकडाउन

केंद्र सरकार की ओर स्पष्ट कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होने मरीजों की दर और मृत्यु दर में बढ़ोतरी होने की स्थिति में ही लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी भारत में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के फैसले को खारिज कर चुका है। WHO प्रमुख पहले ही कह चुके हैं कि भारत को पूर्ण लॉकडाउन लगाने से बचना चाहिए और कोरोना गाइडलाइन से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

जालंधर कैंट के प्रत्याशी परगट सिंह ने बीच सड़क लगाई दौड़, अपने साथ बुजुर्गों को भी दौड़ाया। देखें VIDEO

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *