UP NEWS: गोंडा में स्ट्रीट चिल्ड्रन एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बीएन मिश्र
डेली संवाद, गोंडा
निदेशक महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ एवम अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग नई दिल्ली एनसीपीसीआर एवं सचिव भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देश के क्रम में आज शनिवार को बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद गोंडा विशेष किशोर पुलिस इकाई तथा चाइल्ड लाइन गोण्डा श्रम विभाग एवम बाल संरक्षण इकाई कार्यालय जनपद गोंडा द्वारा बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया गया।

इन जगहों पर चला अभियान

गोण्डा शहर दुःख नाथ मंदिर काली भवानी मंदिर, रेलवे स्टेशन के सामने सुभागपुर बाजार में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। लोगों को AHTU प्रभारी निरीक्षक शिवानंद प्रसाद ने बताया कि शासन द्वारा निर्देश मिलने पर समय-समय पर अभियान जारी रहेगा। बाल भिक्षावृत्ति करते हुए कोई बच्चा मिलता है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना तुरंत दें। बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम एवं बालमजदूरी रोकथाम में हमारा सहयोग करें। अभियान में एएचटीयू कार्यालय से उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रसाद तिवारी उपनिरीक्षक आनंद प्रकाश मिश्रा संरक्षण अधिकारी चंद्रमोहन वर्मा विशेष किशोर पुलिस से महिला आरक्षी बबिता सिंह आरक्षी धर्मेंद्र कुमार एएचटीयू से महिला आरक्षी मीनू यादव बाल संरक्षण इकाई कार्यालय सामाजिक कार्यकर्ता पंकज राव सामाजिक कार्यकर्ता नीलम सरोज हेड कांस्टेबल नारंतक यादव आदि लोग रहे।

चौकी प्रभारी हथियागढ़ दिलीप कुमार उपाध्याय ने पैरा मिलिट्री के साथ किया फ्लैग मार्च, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *