जालंधर सैंट्रल हलका: AAP के CM फेस भगवंत मान ने उमीदवार रमन अरोड़ा के साथ किया डोर टू डोर प्रचार, लोगों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने सोमवार को जालंधर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मान ने सेंट्रल हल्के के उमीदवार रमन अरोड़ा के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया और लोगों से आप उम्मीदवार रमन अरोड़ा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

भगवंत मान ने दावा किया कि “इस बार पंजाब की जनता पंजाब की नई इबारत लिखेगी। पंजाब पर दशकों से राज करती आ रही पारंपरिक पार्टियों की भ्रष्ट नीतियों और लूट से लोग परेशान हो चुके हैं। 20 फरवरी को पंजाब के लोग झाड़ू का बटन दबाकर भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।”

मान आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने जालंधर पहुंचे

सोमवार को भगवंत मान आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने जालंधर पहुंचे थे। जालंधर सेंन्ट्रल से उम्मीदवार रमन अरोड़ा के पक्ष में घर-घर जाकर वोट मांगे। मान को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह था। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए।

जालंधर की जनता को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि “चाहे माझा हो, दोआबा या मालवा हो, आज पूरा पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 10 मार्च को पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। ‘आप’ की सरकार आम लोगों की सरकार होगी। हमारी सरकार पंजाब पर चढ़े 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज भी उतारेगी और प्रत्येक वर्ग के लोगों को सभी प्रकार की बेहतर सुविधाएं भी देगी।”

पंजाब को फिर से रंगला बनाएंगे

मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए मान ने पंजाब की जनता और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिम्मेदारी बढ़ने के साथ उनका हौंसला भी बढ़ा है। पार्टी, अरविंद केजरीवाल और पंजाब की जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगे और पंजाब को फिर से रंगला बनाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *