इनोसेंट हाट्र्स में गणतंत्र दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने वर्चुअली गतिविधियों में लिया भाग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड, कपूरथला रोड) व इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन में गणतंत्र दिवस बड़े जोश व उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए वर्चुअली गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इनोसेंट हाट्र्स के नन्नें बच्चों ने ‘मेरा भारत मेरी शान’ के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत की एवं तिरंगे के रंग के कपड़े पहनकर अपनी तस्वीरें इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के पेज पर साझा की। इसके अतिरिक्त बच्चों ने स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में गणतंत्र दिवस पर बहुत सुंंदर स्लोगन लिखे।

नंदिनी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया

इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने राष्ट्रवाद की भावना को पुनर्जीवित करने व देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए वर्चुअली गणतंत्र दिवस मनाया। इस पावन दिवस पर ‘भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत’ विषय पर देशभक्ति सोलो गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नंदिनी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

साक्षी ठाकुर ने ‘ऐ वतन, मेरे वतन’ के गीत की बीट्स पर बहुत शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता में उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला। अध्यापिकाओं ने आनलाइन कक्षाओं के दौरान बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई तथा संविधान के कत्र्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया ताकि वे किाम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्हें समझाया कि प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए एवं देश के विकास में हर संभव योगदान देना चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *