संगत सिंह नगर में पार्षद नीलकंठ के साथ उमा बेरी ने किया प्रचार, लोगों ने राजिंदर बेरी को दोबारा जिताने का किया ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सेंट्रल हलका के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक राजिंदर बेरी के समर्थन में रविवार को वार्ड नंबर 68 के संगत सिंह नगर में प्रचार को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ के साथ विधायक की पत्नी पार्षद उमा बेरी ने इलाके में डोर-टू-डोर प्रचार किया।

कालोनी के एक-एक घर के लोगों ने बीते 5 साल में पार्षद और विधायक द्वारा कराए गए विकास के काम और उनके सुख-दुख की घड़ी में हमेशा खड़े रहने की खूबी को गिनाते हुए एक बार फिर से राजिंदर बेरी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। प्रचार के दौरान इलाके की महिलाओं ने उमा बेरी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विधायक बेरी को दोबारा अपना विधायक बनाने का भरोसा दिया।

पार्षद नीलकंठ ने कहा कि लोगों से मिल रहे प्यार से जाहिर है कि एक बार फिर उनके वार्ड से विधायक राजिंदर बेरी बड़े वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगे। इस मौके बब्बू नीलकंठ और उनके पारविारिक सदस्यों ने भी उमा बेरी के साथ घर-घर जाकर लोगों से राजिंदर बेरी को एक बार फिर जीत दिलाने की अपील की।

कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ पकड़ा

पार्षद पलनी स्वामी, मनप्रीत सिंह शमशेर सिंह अर्जुन सिंह, दीना नाथ जायसवाल, सतनाम सिंह समेत कई नेता इस अभियान में शामिल हैं। और लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ रहे हैं। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र बेरी ने कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए कांग्रेस का पंजाब में दोबारा सरकार बनाना जरूरी है और लोगों का एक-एक वोट कीमती है। संतोषी नगर में शंकर प्रधान और अशोक कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।उनके साथ बड़ी गिनती में इलाके के लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

जालंधर वेस्ट हलके में BJP में बगावत, वर्करों ने अपने ही प्रत्याशी मोहिंदर भगत के बोर्ड फाड़े

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *