जालंधर सेंट्रल हलका: AAP के रमन अरोड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर बेरी की उड़ाई नींद, युवा उपप्रधान गौरव अरोड़ा कांग्रेस छोड़ आप में हुए शामिल, बेरी के खिलाफ खोला मोर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 01 Feb 2022

जालंधर सेंट्रल हलका: AAP के रमन अरोड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर बेरी की उड़ाई नींद, युवा उपप्रधान गौरव अरोड़ा कांग्रेस छोड़ आप में हुए शामिल, बेरी के खिलाफ खोला मोर्चा

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हल्के के उम्मीदवार रमन अरोड़ा अपने विरोधी के किले को ध्वस्त करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। दिन ब दिन आम आदमी पार्टी में युवा चेहरों को ज्वाइन करवाने में अपनी पूरी ताकत लगाकर पार्टी की सेवा निस्वार्थ भावना से कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस कमेटी के युवा गौरव अरोड़ा अपने साथियों सहित कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी सेंट्रल के उम्मीदवार रमन अरोड़ा, “आप” की पंजाब प्रधान राजविंदर कौर की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

गौरव अरोड़ा को कांग्रेस ने उप प्रधान अर्बन जालंधर की जिम्मेदारी दी हुई थी। अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली में किए गए कार्य को देखते हुए और उन्होंने जो कहा है कि पंजाब को दिल्ली मॉडल बनाएंगे, जहां पर फ्री मेडिकल, फ्री शिक्षा, 24 घंटे पानी, 24 घंटे बिजली मिलेगी और 1000 रु हर महिला को देने का जो वादा किया है उनके द्वारा किए जा रहे हर कार्य से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूं।

अपना कीमती वोट आप को दें

मैं सभी से अपील करता हूं कि सभी अपना कीमती वोट “आप”पार्टी को दें ताकि पंजाब में आप की सरकार बने वह हमारा पंजाब खुशहाल बने पंजाब की तरक्की सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल भगवंत मान जैसे स्वच्छ वह सूझवान इंसान ही कर सकते हैं।

गौरव अरोड़ा ने रमन अरोड़ा व पंजाब प्रधान का धन्यवाद करते हुए कहा कि सेंट्रल हल्के में पार्टी उन्हे जो जिम्मेदारी देगी वो अपने तन मन धन से निभायेगे और पार्टी ये सीट भारी वोटों के मार्जन से जीतेगी। इस मौके पर गौरव अरोड़ा अपने साथियों हनी भाटिया, रिश्क अरोड़ा, अमित अरोड़ा, राजेश्वर दयाल सिंह, हर्ष अरोड़ा, प्रिंस, अमर संदन, अनमोल सिंह, प्रिंस शर्मा, रमन थापर, गोल्डी सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *