जालंधर वेस्ट हलके में झाड़ू वाले झंडे लगाने को लेकर हंगामा, महिलाओं ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 175 शब्द|📅 01 Feb 2022

जालंधर वेस्ट हलके में झाड़ू वाले झंडे लगाने को लेकर हंगामा, महिलाओं ने लगाए सनसनीखेज आरोप

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के वेस्ट हल्के में एक बार फिर से विवाद हुआ है। देर शाम यहां पार्टी का झंडा लगाने को लेकर कुछ लोगों ने एक दुकान पर बैठी महिलाओं से बदतमीजी की है। महिलाओं का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता काला प्रधान ने झंडा लगाने को लेकर उन्हें धमकी दी है गाली गलौज की है।

जालंधर वेस्ट हलके के शिवाजी नगर में देर शाम झंडा लगाने को लेकर कुछ लोगों ने 2 महिलाओं को धमकाया है। जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं।

इन महिलाओं का आरोप है कि देर शाम कुछ लोग उनकी दुकान पर आए और खुद को आम आदमी पार्टी का नेता बताया। उनके साथ कई लोग मौजूद थे। महिलाओं ने कहा उनमें से काला प्रधान ने उन को धमकी दी कि सुबह तक यहां झाड़ू वाले झंडे लगे होने चाहिए नहीं तो खैर नहीं है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा है कि इस संबंध में जांच की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *