हो गया भाजपा-आप की मिलीभगत का खुलासा…भाजपा नेता कटवा रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का केक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
आप के प्रत्याशी के जन्मदिन का केक भाजपा नेता खुलेआम कटवा रहे हैं। देख रहे हो ना वेस्ट के लोगो। क्या खेल खेला जा रहा है। भाजपा और आम आदमी पार्टी किस तरह मिलकर लोगों को बेबकूफ बनाने में जुटी है। यह सब खेल सिर्फ विधानसभा हलके के चहेते और युवा विधायक सुशील कुमार रिंकू को हराने के लिए खेला जा रहा है। लेकिन वेस्ट हलके के लोग आप और भाजपा नेताओं की इस साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

लोग इन सभी ड्रामेबाजों की ड्रामेबाजी को जान चुके हैं। पहले ही आरोप लग रहे थे कि भाजपा और आप मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। क्योंकि आप का उम्मीदवार पैराशूट के जरिए भाजपा से आप में शामिल होता है और उसे चुनाव लड़ा दिया जाता है। आप के उम्मीदवार का जन्मदिन आप वाले नहीं मना रहे, बल्कि भाजपा के नेता मना रहे हैं। इसका खुलासा एक वायरल फोटो के जरिए हुआ।

आप प्रत्याशी ने एक ट्रक पकड़ने का सवांग रचा

बता दें कि बीते दिनों आप प्रत्याशी ने एक ट्रक पकड़ने का सवांग रचा था। तब भी यही भाजपा नेता सबसे पहले आप प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे। तब भी यही बात उठी थी कि यह लोग मिलकर साजिश रच रहे हैं। ताकि कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बदनाम किया जाए। उन्होंने इसके लिए बहुत कोशिश की है, लेकिन उनकी कोशिशें सफल नहीं हो पाई।

अब भाजपा के नेता और आप नेता मिलकर नई साजिशें रच रहे हैं। अंदर आप प्रत्याशी और भाजपा नेता पूरी तरह मिलकर ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। क्योंकि भाजपा ने ही आप प्रत्याशी को उतरवाया है। ताकि यह प्रत्याशी आप के नाम पर रिंकू की वोटों को काट सके। भाजपा को इसका फायदा दिलाया जा सके। लेकिन लोग रिंकू के हक में खुद ही प्रचार कर रहे हैं।

वह लोग आप और भाजपा की तरह की साजिशों को समझ चुके हैं। वह लोग अब उनके बहकावे में आने वाले नहीं है। भाजपा नेताओं को भी इसका खबर है। इसलिए वह लोग अपने नेताओं को आप प्रत्याशी के साथ दोस्ती के नाम पर पार्टी से गद्दारी करने पर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *