पंजाब के गौरवमयी, शानदार इतिहास व विरसे को दोबारा बहाल करने के लिए पंजाब में भाजपा के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनानी जरूरी : गजेंद्र सिंह शेखावत

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज बाबा बकाला विधानसभा हलके में भाजपा प्रत्याशी मनजीत सिंह मन्ना के लिए मिआविंड और खिलचियां राजपूता गांव में चुनाव प्रचार किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब के गौरवमयी, शानदार इतिहास व विरसे को दोबारा बहाल करने के लिए पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनानी जरूरी है। शेखावत ने कहा कि पंजाब के लोग पूरे देश का पेट भरने वाले हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि आज के दौर में यहां के लोग अपना खुद पेट भरने के लिए विदेशों में जाकर काम करने को मजबूर हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने की बात कही थी, उसे कर दिखाया। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर को खोल कर दर्शन सुलभ कराया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *