आस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़: अब तक 13 की मौत, लाखों लोग हुए प्रभावित, हजारों को बचाया गया, पढ़ें मेलबर्न से डेली संवाद की एडिटर वर्षा पंधेर की विशेष रिपोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read

वर्षा पंधेर, एडिटर
डेली संवाद, मेलबर्न (आस्ट्रेलिया)
आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर घातक बाढ़ फैल गई है। भारी बारिश के कारण दर्जनों शहर बाढ़ में डूबे हुए हैं, जिसके कारण पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निवासी छतों और पुलों पर फंसे हुए हैं। भीषण बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए, अधिकारियों ने हजारों लोगों को अपने घरों से भागने का आदेश दे दिया है। वहीं बाढ़ में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू आपरेशन किया जा रहा है। आस्ट्रेलिया के हेलिकाप्टर क्रू ने न्यू साउथ वेल्स में बाढ़ में फंसे एक शख्स को बचाया।

आस्ट्रेलिया में इन दिनों बाढ़ की वजह से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। भारी बारिश की वजह से हजारों की संख्या में ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। वहीं, लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। यहां अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर घटने के बाद वे घरों की जांच करेंगे, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

यहां के सबसे बड़े राज्य न्यू साउथ वेल्स का लिस्मोर शहर बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है, यहां 4 नई मौतें हुई हैं। इसके बाद ब्रिस्बेन और सिडनी में भी हालात खराब हुए हैं। बाढ़ घरों को बहा ले गई है और बिजली की लाइनें बर्बाद हो गई हैं। पूर्वी तट पर मूसलाधार बारिश होने की वजह से अधिकारियों ने बुधवार को एक अस्पताल को खाली कराया है।

कई नागरिक छतों और पुलों पर फंसे हुए हैं। भीषण बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए, अधिकारियों ने हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़ने का आदेश दे दिया है। वहीं, बाढ़ में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू आपरेशन किया जा रहा है।

चुनाव आयोग के आदेशों को ‘रौंदते’ BJP वाले, देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=Rr-mWy_j_nE




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar