पति के लिए दो पत्नियों ने पुलिस थाने को बनाया जंग का मैदान, दरोगा का मोबाइल तोड़ा और फाड़ डाली वर्दी, थाने में काटा खूब बवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 409 शब्द|📅 06 Mar 2022

पति के लिए दो पत्नियों ने पुलिस थाने को बनाया जंग का मैदान, दरोगा का मोबाइल तोड़ा और फाड़ डाली वर्दी, थाने में काटा खूब बवाल

नई दिल्ली। शांतिभंग करने के आरोप में पकड़े गए शख्स को छुड़ाने एक नहीं उसकी दो पत्नियां थाने पहुंच गई। फिर क्या था, एक ने दरोगा का गिरेबान पकड़ा तो दूसरी ने उनका मोबाइल पटककर चकनाचूर कर दिया। दोनों ने पति को छुड़ाने के लिए थाने में खूब बवाल काटा। महिलाओं ने कहा कि अभी हम जिंदा हैं, सुहाग को जेल नहीं जाने देंगी। दोनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। किसी तरह उन्हें काबू किया गया। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया।

पूरा वाकया साउथ रोहिणी थाने का है। अब पति के अलावा उसकी दोनों पत्नियों भी हवालात में हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश बरवा और उसकी पत्नियां अल्का और हेमलता के रूप में हुई है। महेश सेक्टर तीन रोहिणी में रहता है। महेश ने कुछ दिन पहले एक शख्स के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी

महेश थाने में हंगामा करने लगा

पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए महेश को थाने में बुलाया था। जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान महेश मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जांच अधिकारी ने उसे ऐसा करने से मना किया तो महेश थाने में हंगामा करने लगा।

काफी समझाने बुझाने पर वह शांत नहीं हुआ। तब पुलिस ने उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही महेश की एक नहीं, दो पत्नियां थाने पहुंच गई। उस समय पुलिसकर्मी महेश को हवालात ले जा रहे थे।

यह देखकर दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। हेमलता ने पुलिसकर्मी का गला पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। महिलाओं को हंगामा करते देख उपनिरीक्षक अरुण अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई

इसको देखकर अल्का बेकाबू हो गई और अरुण से मोबाइल छीनकर उसे जमीन पर पटककर तोड़ दिया। उसके बाद दोनों महिलाएं पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगी। महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को काबू में किया। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेमलता महेश की पहली पत्नी है। दो साल पहले अल्का ने उसपर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। महेश ने अल्का से शादी कर मामले को रफा दफा कर लिया। दोनों पत्नियां अलग-अलग जगहों पर रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *