डेली संवाद, चंडीगढ़
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाम से मुलाकात करेंगे। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) में स्थायी सदस्यों के नियमों में बदलाव और यूक्रेन में फंसे पंजाब के छात्रों के मसले को लेकर ये मीटिंग होगी।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज शाम को 6:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि 3 दिन बाद ही पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। इन परिणामों के आने से पहले ही मुख्यमंत्री ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाम ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आज शाम को 6:30 बजे का समय दिया है। बता दें, आज ही पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मुलाकात की। इन मुलाकातों के बाद पंजाब में सियासी पारा फिर से चढ़ने लगा है।
मेयर को हटाने को लिए नगर निगम में पार्षदों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
https://www.youtube.com/watch?v=0nWyS9rBULs&t=4s