Punjab News: नगर निगम में भारी हंगामा, मेयर को हटाने के लिए कांग्रेसी पार्षदों ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 07 Mar 2022

Punjab News: नगर निगम में भारी हंगामा, मेयर को हटाने के लिए कांग्रेसी पार्षदों ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO

डेली संवाद, अमृतसर
मेयर करमजीत सिंह रिटू को हटाने के लिए कांग्रेसी पार्षदों और नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने हस्ताक्षर कर नगर निगम कमिशर को मीटिंग बुलाने के लिए प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस के जिला प्रधान अश्वनी पप्पू की प्रधानगी में यह प्रस्ताव नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को सौंपा गया। उन्होंने 72 घंटे का अल्टीमैटम दिया है।

गोल्डन सिटी अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने विधानसभा चुनाव से 3 दिन पहले 17 फरवरी को कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी। मेयर रिंटू ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी। अब चुनाव हो चुके हैं और मेयर का कार्यकाल छह महीने तक शेष है।

मेयर रिटू ने 21 मार्च को बैठक बुला ली

वहीं मेयर रिटू ने 21 मार्च को बैठक बुला ली है। कांग्रेस पार्षदों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती मेयर रिटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उन्हें पद से हटाने और फिर दावेदारों की ओर से अपने पक्ष में अधिकाधिक पार्षदों को लामबंद करने की भी है। जिस तरह से वरिष्ठ पार्षदों में घमासान मचा हुआ है, इसका फायदा कही मेयर रिटू न उठा ले जाएं।

रिटू भी चाहेंगे कि कांग्रेस पार्षद खेमों में बंटे रहे और वह फ्लोर टेस्ट में उनके खिलाफ लामबंद न हो सकें। वैसे भी कांग्रेस नेताओं की गुटबंदी किसी से छिपी नहीं है। शहर के पांचों हलकों में कांग्रेस विधायक हैं और इसलिए हर कोई चाहेगा कि उनके हलके से जुड़ा वरिष्ठ पार्षद ही मेयर बने और इसके लिए वह लामबंदी भी करेंगे। दावेदारों में सिद्धू, सोनी और वेरका के करीबी

ये हैं मेयर पद के दावेदार

मेयरशिप के दावेदारों में उपमुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी के भतीजे पार्षद विकास सोनी, डा. राजकुमार वेरका के करीबी सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राजकंवलप्रीत सिंह लक्की, महिला कांग्रेस पंजाब की प्रधान रही ममता दत्ता, पीपीपीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी पार्षद शैलिदर सिंह शैली और जतिदर सिंह मोती भाटिया भी दौड़ में हैं।

इन सभी को अपने-अपने सियासी आकाओं का आशीर्वाद प्राप्त है। कोई किसी मंत्री का खास है तो किसी के दिल्ली-चंड़ीगढ़ तक कांग्रेस हाईकमान से सीधा संपर्क हैं। ऐसे में किस पर सहमति बनती है, इस पर भी सबकी निगाह टिकी हुई है। चुनाव परिणाम के बाद इसकी पिक्चर साफ होगी।

मेयर को हटाने को लिए नगर निगम में पार्षदों ने किया हंगामा, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *