इनकम टैक्स विभाग ने 12 जगहों पर मारे ताबड़तोड़ छापे, इस मंत्री के करीबी के घर पर भी रेड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 08 Mar 2022

raid income tax

Income tax Raid: आयकर विभाग (Income tax) की इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई और पुणे में करीब 12 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. छापे की ये कार्रवाई बांद्रा में राहुल कनाल, कांदिवली में शिवसेना सदस्य सदानंद कदम और पुणे में उप आरटीओ अधिकारी बजरंग खरमाटे के आवास पर हुई।

बता दें कि इसके अलावा मुंबई और पुणे में कई लोगों के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा. दरअसल, राहुल कनाल को शिवसेना युवा नेता और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का करीबी बताया जाता है. वहीं सदानंद कदम शिवसेना नेता रामदास कदम के भाई और बिजनेस पार्टनर हैं. साथ ही शिवसेना नेता और परिवहन मंत्री अनिल परब के करीबी हैं।

आरटीओ अधिकारी बजरंग खरमाटे

जानकारी के मुताबिक, उप आरटीओ अधिकारी बजरंग खरमाटे को भी अनिल परब का करीबी बताया जाता है. खरमाटे से इनकम टैक्स विभाग के छापे की कार्रवाई से पहले प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने भी पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Former Home Minister Anil Deshmukh) से जुड़े मामले में पूछताछ की थी. ED ने महाराष्ट्र के गृह विभाग और परिवहन विभाग में तबादला-पोस्टिंग के मामले की जांच के सिलसिले में खरमाटे का बयान दर्ज किया था।

गौरतलब है कि आयकर अधिकारियों ने हाल ही में शिवसेना नेता और BMC की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव, उनके करीबी सहयोगी बिमल अग्रवाल, मदनी, लैंडमार्क इंफ्रास्ट्रक्चर, बिपिन जैन और BMC के अन्य ठेकेदारों के आवासों पर छापेमारी की थी. आयकर विभाग को तलाशी के दौरान जाधव और उनके परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और बेनामीदारों के नाम पर 130 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति के सबूत मिले थे।

CM चन्नी सड़क किनारे खड़ी बकरी के निकालने लगे दूध, देखें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *