Punjab News: इश्क ने 70 साल के निम्मा को कर दिया ‘निकम्मा’, अपने से 38 साल छोटी युवती से रचाई शादी, पढ़ें कांग्रेसी नेता की LOVE STORY

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनाला। पंजाब के हल्का भदाैड़ (आरक्षित) सीट से 1992 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में फिर से शादी रचा ली। निम्मा ने 6 मार्च को लुधियाना की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई है। निम्मा को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कुछ समय पहले कांग्रेस में लेकर आए थे।

पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले निम्मा की शादी की इंटरनेट मीडिया पर खासी चर्चा हाे रही है। लाेग कांग्रेस काे बधाइयां देने लगे हैं। निम्मा इस बार विधानसभा चुनाव में हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट की मांग कर रहे थे। परंतु कांग्रेस ने चमकौर साहिब के अलावा मुख्यमंत्री चन्नी को भदौड़ से भी चुनाव मैदान में उतार दिया। इसके बाद निर्मल सिंह निम्मा चुनाव के दौरान उनके साथ डटे रहे।

निम्मा की पत्नी का हो चुका है निधन

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा की पत्नी का डेढ़ वर्ष पहले देहांत हो गया था, जबकि उनकी बेटी भी है जिसकी अब शादी हो चुकी है। बहुजन समाज पार्टी से चुनाव जीतने के बाद पिछले दिनाें निम्मा कैप्टन की पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि बाद में उन्हाेंने कांग्रेस में वापसी की थी। पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा 1992 में बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जीत कर विधायक बने थे।

निम्मा काे कांग्रेस के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का करीबी माना जाता है। मनप्रीत की पार्टी के विलय के दौरान वह भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2017 में उन्हें हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट मिली थी पर आखरी समय पर टिकट बदल कर पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह पंजग्राईं को मिल गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बने सिंगर, सजाई महफिल, गाया ये गाना, देखें

https://www.youtube.com/watch?v=H0vO66iLZ9g&t=17s















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *