पंजाब में AAP को प्रचंड बहुमत, भगवंत मान का बड़ा फैसला, कहा – भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 10 Mar 2022

bhagwant mann daily samvad

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022 Result Live: पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न है। भगवंत सिंह मान ने कहा है कि वे भगत सिंह के गांव खड़कटकलां में सीएम पद की शपथ लेंगे।

लुधियाना जिले के 14 विधानसभा सीट में से 13 सीटों पर झाड़ू चला है। इन सीटों पर आप के उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। आप की आंधी में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु भी हारे। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु समेत कांग्रेस के सभी उम्मीदवार चुनाव हारे हैं, जबकि शिरोमणि आकली दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

सुखबीर ने स्वीकारी हार

सुखबीर बादल कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं जिन्होंने हम पर और शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं को उनके निस्वार्थ परिश्रम के लिए भरोसा दिया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम नम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।

अबोहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप जाखड़ चुनाव जीत गए हैं। उन्हें यहां से 49924 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के दीप कंबोज को 44453 वोट मिले।

शाहकोट से जीते कांग्रेस के हरदेव लाडी

शाहकोट से कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अकाली दल के बचित्तर सिंह कोहाड़ को 12079 वोट से हराया। हरदेव सिंह लाडी को 51537 वोट मिले जबकि अकाली दल के बचित्तर सिंह कोहाड़ को 39470 वोट मिले।

कौंसलर, मेयर और MLA का आदेश दरकिनार। अफसरों ने बनवा दी अवैध मार्केट

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *