पंजाब: कैप्‍टन, सुखबीर समेत कई दिग्‍गज हारे, सिद्धू और मजीठिया पीछे, AAP का चला जादू, 91 सीटों पर आगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 10 Mar 2022

पंजाब: कैप्‍टन, सुखबीर समेत कई दिग्‍गज हारे, सिद्धू और मजीठिया पीछे, AAP का चला जादू, 91 सीटों पर आगे

Punjab Election Results 2022 LIVE: आखिरकार, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे की घड़ी सामने आ गई है। राज्‍य विधानसभा की सभी 117 सीटों की मतगणना जारी है। आप के सीएम फेस भगवंत मान संगरूर की धूरी सीट से जीत गए हैं। कपूरथला में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह जीत गए हैं। उनके पुत्र भी निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर जीत गए हैं।

पठानकोट से पंंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा जीत गए हैं। अब तक के रुझान में कांग्रेस 17 और आम आदमी पार्टी 91 सीटों पर आगे है। पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व विधानसभा स्‍पीकर राणा केपी सिंह चुनाव हार गए हैं। जलालबाद से अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भी चुनाव हार गए हैं।

अमृतसर से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं। भाजपा गठबंधन दो और शिअद गठबंधन 6 सीटों पर आगे हैं। राज्‍य के अधितकर मंत्री हार की ओर हैं। राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्‍वीर साफ हो गई है। पंजाब में पूरी तरह आम आदमी पार्टी का झाड़ू चला है। 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्‍य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सिद्धू तीसरे से दूसरे नंबर पर आए, आप प्रत्‍याशी आगे

अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिंह सिद्धू दूसरे स्‍थान पर आ गए हैं। 10वें राउंड तक आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को 31196, अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया को 20274 और कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू को 26327 वोट मिले हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *